Shukra Shani Yog: 21 अगस्त से इन 4 राशियों को मिलेगा उनकी मेहनत का फल, शुक्र-शनि की समसप्तक योग से सफल होंगे काम

Shukra Shani Yog: 21 अगस्त से शुक्र-शनि का समसप्तक योग बनने वाला है. इससे 4 राशियों को मेहनत का फल और सफलता मिल सकता है और इनके लिए करियर, धन और रिश्तों में सकारात्मक बदलाव के योग बन सकते हैं. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Shukra-Shani-Yog

21 अगस्त से 4 राशियों को शुक्र-शनि योग से धन और सफलता मिल सकती है। (फोटो क्रेडिट: AI)

Shukra Shani Yog: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह सुख-सुविधा, पैसा, प्यार और लग्जरी से के दाता और स्वामी ग्रह हैं, वहीं शनि मेहनत, अनुशासन और कर्म के फल देने वाले ग्रह हैं. इन दोनों ग्रहों की एनर्जी अलग है, लेकिन शुक्र-शनि का कनेक्शन कई मामलों में अच्छा रिजल्ट देता है. इन ग्रहों योग से करियर में स्थिरता आती है. मेहनत का सही फल मिलने लगता है. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 अगस्त, 2026 को शुक्र और शनि ग्रह एक-दूसरे से 180° पर रहकर ‘समसप्तक योग’ का निर्माण करेंगे.

विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र-शनि के इस योग को ‘प्रतियुति योग’ भी कहते हैं. इस योग के प्रभाव से बिजनेस में धैर्य से काम लेने पर फायदा मिलता है. लंबे समय की प्लानिंग और इन्वेस्टमेंट से अच्छे रिजल्ट मिलने के योग बनते हैं. वहीं, लव रिलेशन में भी गंभीरता बढ़ती है. पार्टनर के साथ रिश्ता ज्यादा मजबूत और लॉन्ग टर्म होता है. इसके साथ ही धन, करियर, प्रतिष्ठा और सुख-सुविधाओं से जुड़े अच्छे परिणाम मिलते हैं. 21 अगस्त से बनने वाले इस योग से सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 4 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद फलदायी साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनके काम सफल होंगे और उनको उनकी मेहनत का फल मिलेगा?

विज्ञापन

शुक्र-शनि समसप्तक योग: वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र-शनि का समसप्तक योग मेहनत का रिजल्ट देने वाला रह सकता है. जॉब में लंबे समय से अटका प्रमोशन या जिम्मेदारी मिल सकती है. वर्क प्लेस पर आपकी
मेहनत सीनियर्स की नजर में आएगी. बिजनेस में पुराने क्लाइंट से दोबारा काम मिल सकता है. किसी डील को फाइनल करने में सफलता मिलेगी. इनकम बढ़ाने का नया रास्ता खुल सकता है. खर्चों पर कंट्रोल रहेगा और सेविंग्स बेहतर होंगी. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ भरोसा बढ़ेगा. फैमिली में भी माहौल शांत रहेगा. बस किसी बड़े फाइनेंशियल फैसले में जल्दबाजी न करें.

विज्ञापन

शुक्र-शनि समसप्तक योग: कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए यह योग करियर और पर्सनल ग्रोथ में नई दिशा दे सकता है. जॉब बदलने का सोच रहे हैं तो अच्छा ऑफर मिल सकता है. वर्क प्लेस पर आपकी स्किल की तारीफ होगी. किसी पुराने प्रोजेक्ट का रिजल्ट आपके पक्ष में आ सकता है. बिजनेस वालों को नई पार्टनरशिप या क्लाइंट से फायदा मिल सकता है. रुका हुआ पैसा मिलने से बजट मजबूत होगा. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में फोकस बढ़ाने का फायदा मिलेगा. लव बर्ड्स के बीच पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है. लाइफ पार्टनर किसी जरूरी फैसले में पूरा सपोर्ट करेगा. इस समय धैर्य रखेंगे तो मेहनत का फायदा लंबे समय तक मिलेगा.

विज्ञापन

शुक्र-शनि समसप्तक योग: मकर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए शुक्र-शनि का प्रभाव आर्थिक मामलों में राहत दे सकता है. जॉब में काम का दबाव रहेगा, लेकिन उसका रिजल्ट भी मिलेगा. बॉस आपकी जिम्मेदारी और डिसिप्लिन से प्रभावित हो सकते हैं. कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट आपके हाथ आ सकता है. बिजनेस में धीरे-धीरे ग्रोथ बढ़ेगी. पुराने निवेश या किसी अटके पेमेंट से फायदा मिलने के संकेत हैं. इनकम और सेविंग्स का बैलेंस बेहतर हो सकता है. फैमिली में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. लव रिलेशन में रिश्ता ज्यादा सीरियस और मजबूत हो सकता है. सिंगल लोगों की किसी भरोसेमंद व्यक्ति से कनेक्शन बन सकता है. बस ओवरवर्क के कारण अपनी हेल्थ को नजरअंदाज न करें.

शुक्र-शनि समसप्तक योग: मीन राशिफल

मीन राशि वालों के लिए यह योग रुके कामों को फिर से गति देने वाला रह सकता है. करियर में अचानक कोई ऐसा मौका मिल सकता है, जिसका लंबे समय से इंतजार था. जॉब में नई जिम्मेदारी मिलने से आपकी पहचान बढ़ेगी. बिजनेस में किसी पुराने कॉन्टैक्ट से फायदा हो सकता है. नई डील फाइनल करने में जल्दबाजी के बजाय पूरी शर्तें पढ़ें. धन के मामले में स्थिति पहले से मजबूत हो सकती है. कोई जरूरी खर्च भी आसानी से मैनेज हो जाएगा. लव रिलेशन में पार्टनर के साथ भविष्य को लेकर सीरियस बातचीत हो सकती है. फैमिली में किसी सदस्य से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. मानसिक रूप से भी ज्यादा स्थिर महसूस करेंगे. सही प्लानिंग के साथ आगे बढ़ेंगे तो मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ