---विज्ञापन---

ज्योतिष

धन के कारक ‘शुक्र’ जल्द बदलेंगे चाल, ताबड़तोड़ कमाई के साथ शुरू होंगे इन राशियों के सुनहरे दिन

Shukra Rashi Parivartan 2023: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन-वैभव, ऐश्वर्य का कारक माना गया है। साथ ही शुक्र को शुभ ग्रह भी माना गया है। ऐसे में जब कभी भी शुक्र का परिवर्तन होता है तो उसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर होता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, कुछ दिन बाद शुक्र […]

Shukra Rashi Parivartan 2023: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन-वैभव, ऐश्वर्य का कारक माना गया है। साथ ही शुक्र को शुभ ग्रह भी माना गया है। ऐसे में जब कभी भी शुक्र का परिवर्तन होता है तो उसका शुभ-अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर होता है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, कुछ दिन बाद शुक्र देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह राशि परिवर्तन 2 अक्टूबर, 2023 को होगा। ऐसे में शुक्र का यह गोचर कुछ राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ कारक माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि शुक्र के गोचर से किन राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होने जा रहा है।

वृषभ राशि

शुक्र का सिंह राशि में गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। दरअसल शुक्र गोचर की अवधि में इस राशि वालों को अप्रत्याशित धन लाभ होगा। साथ ही सुख और ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी। बिजनेस में उधार के बकाए राशि की प्राप्ति होगी। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन होगा, जो कि सकारात्मक साबित होगा। कुल मिलाकर शुक्र का यह राशि परिवर्तन वृष राशि के लिए भाग्यवर्धक और फायदेमंद साबित होगा।

---विज्ञापन---

 

सिंह राशि

 

---विज्ञापन---

शुक्र देव आगामी 2 अक्टूबर को इसी राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र के इस गोचर से आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। नौकरी में पदोन्नति के साथ-साथ सैलरी में इजाफा हो सकता है। किसी साथी को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। इस दौरान सुख के साधनों वृद्धि देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन इस दौरान खुशहाल नजर आएगा। कर्जों के मुक्ति मिल सकती है। व्यापार में जबरदस्त सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस अवधि में शुभ समाचार प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज पर बन रहे हैं दुर्लभ शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

---विज्ञापन---

तुला राशि

 

ज्योतिर्विदों के मुताबिक, तुला राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं। ऐसे में 2 अक्टूबर को होने वाला शुक्र का राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए वरदान साबित होगा। दरअसल इस दौरान धन प्राप्ति के कई अवसर प्राप्त होंगे। बिजनेस में आर्थिक तरक्की का प्रबल योग बन रहा है। मातृपक्ष से आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन या लव लाइफ में खुशहाली बरकरार रहेगी। नौकरी में पदोन्नति का प्रबल योग है। सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण कर सकते हैं। जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 18, 2023 08:51 AM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola