इन 7 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, वैभव के दाता शुक्र जुलाई में 2 बार बदलेंगे अपनी चाल

Shukra Rashi Parivartan: जुलाई महीने में समृद्धि और वैभव के दाता ग्रह शुक्र के दो बार चाल बदलने से 7 राशियों को काफी लाभ होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 7 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं?

Shukra-Gochar

Shukra Rashi Parivartan: सौभाग्य, समृद्धि और वैभव के दाता ग्रह जुलाई, 2024 में दो बार अपनी चाल बदलने वाले हैं। अभी वे बुध की राशि मिथुन में गोचर कर रहे हैं, वहीं रविवार 7 जुलाई की सुबह 4 बजकर 39 मिनट पर वे चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, जबकि इसी महीने में बुधवार 31 जुलाई को दोपहर बाद 2 बजकर 40 मिनट पर वे सूर्य की राशि सिंह में प्रविष्ट होंगे। प्रेम, वैवाहिक सुख और भोग-विलासिता के कारक ग्रह शुक्र के इन दोनों राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति समेत सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 7 राशियां इससे बेहद लाभान्वित होंगी, जो उनका गोल्डन टाइम हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 7 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

शुक्र गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

नौकरी बदलने के इच्छुक व्यक्तियों को अच्छी जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। बेरोजगारों के लिए भी रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। व्यावसायियों को जबरदस्त लाभ होने के योग हैं। व्यापार का विस्तार हो सकता है। पिता को किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

कारोबार में लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। साझेदारी के व्यवसाय में कोई बड़ी डील हो सकती है। ऑफिस में कलीग से पूरा सहयोग प्राप्त होगा। धन की आमद बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों का जीवन सुखमय और रोमांटिक रहेगा। घर में मांगलिक कार्य होने के योग हैं। स्वास्थ्य का साथ बना रहेगा।

कर्क राशि

लंबे समय से बीमार चल रहे व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। उचित इलाज से पूर्ण स्वस्थ होने के योग हैं। मैरिड लाइफ में गलतफहमियां दूर होने से संबंध मधुर होंगे। कारोबारी जातक विदेश से भी धन कमा सकते हैं। बिजनेस में लाभ होने से तनाव दूर होगा। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

नई-नई नौकरी ज्वाइन करने वाले जातकों की सैलरी बढ़ सकती है। कारोबारी अपने कम्पीटीटर पीछे छोड़कर आगे निकल सकते हैं। विरोधियों की हार होगी। स्टूडेंट्स जातकों को प्रोजेक्ट पूरा करने में सीनियर और टीचर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी खरीदने की आपकी चाहत पूरी हो सकती है। धन की व्यवस्था होने से मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि

प्राइवेट जॉब करने वाले जातकों का अच्छा ग्रोथ होगा। कामकाज में तरक्की होगी। फिजूलखर्ची पर लगाम लगने से बचत बढ़ेगी। धन प्राप्ति के नए स्रोत मिलने से आर्थिक मजबूती बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के चक्कर से छुटकारा मिलने के योग हैं। स्किन और पेट से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं दूर होने की संभावना है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

कारोबारियों के लिए पार्टनरशिप के बिजनेस में आगे बढ़ने का यह सही समय है। व्यवसाय में नए निवेश से लाभ बढ़ने के योग हैं। फैमिली के साथ लंबी छुट्टी पर जाने के योग बन रहे हैं। घर के पेडिंग काम किसी मित्र के सहयोग से पूरा होने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

कुंभ राशि

आपकी पर्सनालिटी में नया निखार आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इसका असर हर काम पर दिखेगा। आमदनी के बढ़ाने के उपाय सफल होंगे। ऑनलाइन बिजनेस से मुनाफा होने की संभावना है। खानपान, कपड़ा और कॉस्मेटिक के व्यवसाय में जबरदस्त लाभ होगा। ऑफिस का माहौल सकारात्मक और आपके पक्ष में रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ