---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

इन 3 राशियों के घर में हो सकता मांगलिक कार्य, शुक्र का होगा गोचर

Shukra Rashi Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र देव कुछ दिन बाद अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से तीन राशियों के घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। तो आज इस खबर में उन तीन राशियों के बारे में विस्तार से जानेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

Shukra Rashi Parivartan 2024: धन, वैभव, सुख, शांति और समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र देव की चाल में बदलाव ज्योतिष शास्त्र में अहम है। माना जाता है कि जिस जातक की कुंडली में शुक्र देव मजबूत होते हैं उन्हें संसार के सभी भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती हैं। बता दें कि शुक्र देव इस समय वृषभ राशि में विराजमान हैं और कुछ दिन बाद वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में कुछ राशियों के घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। साथ ही कुछ राशियों का गोल्डन टाइम भी शुरू हो सकता है। आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों के यहां मांगलिक कार्य होने की संभावना है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि में शुक्र का गोचर बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। इस दौरान मिथुन राशि वाले लोगों के घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको अच्छी डील हाथ लग सकती है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। साथ ही बड़े कारोबारियों से मुलाकात भी हो सकती है। सेहत संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। शुक्र देव की कृपा से भौतिक सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

शुक्र की बदलती चाल सिंह राशि वाले लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकती है। शुक्र देव की कृपा से कार्यक्षेत्र में अच्छी डील फाइनल हो सकती है। यह डील काफी प्रॉफिटेबल भी साबित हो सकती है। जिन लोगों की शादी नहीं हुई हैं उनके लिए रिश्तों की बातचीत चल सकती है। साथ ही इस माह के बाद यानी जुलाई में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूरे परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन अति शुभ माना जा रहा है। शुक्र के राशि परिवर्तन से कन्या राशि वाले लोगों की लव लाइफ बहुत ही खुशहाली से बीतने वाली है। लव लाइफ में रोमांस और अट्रैक्शन बना  रहेगा। जीवनसाथी के साथ में किसी छोटी-मोटी ट्रिप पर जा सकते हैं। साथ ही घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। घर परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- इस राशि के लोग गुस्से के मामले में शेर को भी छोड़ देते हैं पीछे, जानें यहां

यह भी पढ़ें- विघ्नहर्ता इन राशि के लोगों पर हर समय रहते हैं मेहरबान, कभी नहीं छोड़ते साथ

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 08, 2024 03:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola