Shukra Nakshatra Parivartan 2024: किसी भी जातक को धन, वैभव, सुख-शांति और ऐश्वर्य का सुख शुक्र देव की वजह से मिलता है, क्योंकि शुक्र को भौतिक सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना गया है। जी हां शुक्र जब कुंडली में मजबूत होता है तो व्यक्ति संसार की किसी भी सुख-सुविधाओं से वंचित नहीं रहता है। बल्कि उसे संसार की सारी सुख-सुविधाएं बिन मांगे मिल जाती हैं। लेकिन वहीं जब कुंडली में शुक्र की स्थिति ठीक नहीं रहती है तो व्यक्ति को बहुत ही कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का राशि या नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और अशुभ माना गया है। बता दें कि शुक्र ग्रह 4 दिन बाद यानी 27 मई 2024 दिन सोमवार को दोपहर 12 बजकर 04 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही शुक्र देव कुछ राशियों पर कहर बरसा सकते हैं। तो इस खबर में जानेंगे कि शुक्र देव के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने से किन-किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।
वृषभ राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, वृषभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान करियर से संबंधित कुछ अशुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उनको सफलता नहीं लगेगी। मन निराश रहेगा। किसी बात को लेकर टेंशन बढ़ सकता है। पड़ोसी से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। मन परेशान रहेगा। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें सीनियर से डांट सुनने को मिल सकती है। कार्य के प्रति आप लापरवाही कर सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अशुभ साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। जो लोग शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें एक बार फिर सोच-विचार कर लेना चाहिए। वरना नुकसान होने की संभावना है। किसी के बहकावे में न आएं। वरना आर्थिक तंगी हो सकती है। हालांकि कुछ मायने में शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन का शुभ परिणाम भी मिलेगा। सेहत संबंधित परेशानियां खत्म हो सकती हैं। मन तनाव से मुक्त हो सकता है।
सिंह राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर अनुकूल साबित नहीं होगा, क्योंकि सिंह राशि वाले लोगों की नौकरी से संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। जिससे मन परेशान रहेगा। नौकरी से निकालने की बात तक आ सकती है। मानसिक तनाव की स्थिति बनेगी। जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनकी इच्छाएं अधूरी रह सकती हैं। हालाकि शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन के बाद विदेश जाने का योग बन सकता है।
यह भी पढ़ें- मई के अंतिम दिन बुध-सूर्य की होगी युति, मेष समेत 7 राशियों की बदलेगी किस्मत
यह भी पढ़ें- महापुण्यदायी वैशाख पूर्णिमा आज, पंडित सुरेश पांडेय से जानें 12 राशियों के अचूक उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
19 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines