---विज्ञापन---

12 अप्रैल से भारी हो जाएंगे इन 3 राशियों के दिन, शुक्र के सीधी चाल चलने से लाइफ में आएगा तूफान!

शुक्र अभी मीन राशि में मौजूद हैं और 12 अप्रैल तक ये वक्री अवस्था में रहने वाले हैं। वक्री अवस्था में रहने के बाद ये 13 अप्रैल को मीन राशि में ही वक्री हो जाएंगे। मीन राशि में वक्री होने कुछ राशि वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण इन राशि वालों को थोड़ा सा संभलकर चलने की आवश्यकता होगी।

शुक्र वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सौंदर्य, प्रेम, ऐश्वर्य, वैभव और सुख-सुविधाओं का कारक माना गया है। यही कारण है कि शुक्र की चाल में बदलाव व्यक्ति की लाइफ को कई प्रकार से इंपैक्ट करता है। शुक्र सीधी चाल चलते हैं या उल्टी चाल चलते हैं तो उसका सीधा असर हमारे फाइनेंस, हेल्थ और लाइफ कंफर्ट पर पड़ता है। शुक्र को लव और अट्रैक्शन का भी कारक माना जाता है। इसी कारण शुक्र की चाल में बदलाव का असर हमारी नॉर्मल लाइफ को प्रभावित करता है।

ज्योतिष में शुक्र को शुभ ग्रह माना गया है। शुक्र ग्रह अभी मीन राशि में मौजूद हैं। आगामी 13 अप्रैल 2025 दिन रविवार की सुबह 6 बजकर 31 पर शुक्र मीन राशि में ही वक्री हो जाएंगे। शुक्र के वक्री होने से कुछ राशि वालों थोड़ा संभलना होगा क्योंकि शुक्र का वक्री होना 3 राशि वालों के लिए समस्या पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं कि शुक्र का वक्री होना किन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि के 10वें भाव पर शुक्र के मार्गी होने का असर पड़ेगा।ऐसे में आपके दुश्मन सक्रिय हो सकते हैं। बॉस या सीनियर से विवाद हो सकता है। प्रमोशन और इक्रीमेंट में दिक्कत हो सकती है। नौकरी बदलने का भी आपको मन कर सकता है, लेकिन आपके लिए जल्दबाजी नुकसानदायक रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना 8वें भाव पर असर डालेगा। अचानक खर्चे आपको परेशान कर सकते हैं। हेल्थ खराब होने के चांस है, इस कारण खास ख्याल रखें। कोई पुराना कर्ज आपको परेशान कर सकता है। लव लाइफ में अस्थिरता आपको देखने को मिल सकती है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

कुंभ राशि वालों के 5वें भाव में शुक्र के मार्गी होने का असर देखने को मिलेगा। लव लाइफ में पार्टनर के साथ आपको गलतफहमियां देखने को मिल सकती हैं। इसके साथ ही आपके ब्रेकअप की संभावना बढ़ने की पूरी संभावना है। पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स का मन भटक सकता है। करियर को लेकर असमंजस की स्थिति बन सकती है। संतान से जुड़े मामलों में आपको चिंता लगी रहेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-  इन 4 राशि वालों का आने वाला है मुश्किल समय, मेष में बुध के गोचर से होगा बदलाव!

 

---विज्ञापन---
First published on: Mar 26, 2025 12:06 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola