Shukra Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह का खास महत्व है, जिसे ऐश्वर्या, कला, सौंदर्य, धन, संगीत, वैभव, प्रेम और कामवासना आदि का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र देव एक निश्चित समय के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। गोचर करने के अलावा शुक्र देव वक्री और मार्गी चाल भी चलते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 अप्रैल 2025 को सुबह 6 बजकर 31 मिनट पर शुक्र देव मार्गी चाल चलेंगे।
जब भी शुक्र देव मार्गी होते हैं, तो उसका शुभ प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के लिए इस वर्ष शुक्र का मार्गी चाल चलना बेहद शुभ रहने वाला है।
शुक्र मार्गी का राशियों पर सकारात्मक प्रभाव
कर्क राशि
शुक्र मार्गी के दौरान कर्क राशि के लोगों को अपने रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा। घरवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा और मनमुटाव दूर होंगे। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा, जिसके कारण उन्हें इस बार एग्जाम में अच्छे नंबर प्राप्त होंगे। बड़े-बुजुर्गों की धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, जिससे उन्हें मानसिक शांति मिलेगी। कारोबारी और दुकानदारों की आर्थिक उन्नति होगी, जिसके कारण वो आसानी से कर्ज के पैसे वापस कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: आज से इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! चंद करेंगे शनि के नक्षत्र में गोचर
धनु राशि
धनु राशि के लोगों को शुक्र मार्गी के दौरान करियर में सफलता मिल सकती है। खासकर कला और हेल्थ सेक्टर से जुड़े जातकों का समाज में नाम होगा। विवाहित और अविवाहित कपल के प्रेम जीवन में नई ऊर्जा और खुशियां बढ़ेंगी। पैसों की कमी से दुकानदार और कारोबारियों को छुटकारा मिलेगा। धन लाभ होने के कारण नौकरीपेशा जातक जल्द दोस्तों के पैसे वापस कर पाएंगे। होली से पहले उम्रदराज जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को शुक्र मार्गी के दौरान अपने संचार कौशल में सुधार देखने को मिलेगा। उनके रिश्तों में सुधार होगा और घर में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। सेहत सामान्य रहेगा। पुरानी बीमारी के दर्द से थोड़ी राहत मिलेगी। कारोबारियों के काम का विस्तार होगा, जिससे मुनाफा भी बढ़ेगा। दुकानदारों की सेल आने वाले दिनों में दोगुनी हो सकती है। जिन जातकों की आयु 50 से अधिक है, उनकी धर्म में रुचि बढ़ेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2025: सूर्य की बदली चाल से इन 3 राशियों का बढ़ेगा तनाव, हो सकती है धन हानि!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
रविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
7 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines