Shukra Ketu Yuti 2024: केतु देव को अध्यात्म, मोक्ष, वैराग्य और तांत्रिक का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं शुक्र देव सुंदरता के कारक हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस समय कन्या राशि में केतु देव पहले से विराजमान हैं। 25 अगस्त 2024 को शुक्र देव कन्या राशि में गोचर करेंगे। 25 अगस्त को प्रात: काल 01 बजकर 24 मिनट पर कन्या राशि में दो ग्रहों के मिलन से शुक्र-केतु की युति का निर्माण होगा। कन्या राशि में 18 सितंबर 2024 तक केतु-शुक्र की युति रहेगी। चलिए जानते हैं कई साल बाद कन्या राशि में इन दोनों ग्रहों के मिलन से किन-किन राशियों के लोगों को हर एक मामले में लाभ होगा।
कुंभ राशि
पुराने दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने का अच्छा मौका मिलेगा, जिससे यादें ताजा हो जाएंगी। व्यवसाय में बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। बेरोजगार लोगों की नौकरी लग सकती है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस की उस समस्या का समाधान मिल जाएगा, जिसको लेकर पिछले कुछ दिनों से वह परेशान चल रहे थे।
ये भी पढ़ें- Sawan 2024: 18 साल बाद श्रावण शिवरात्रि पर 3 राशियों का भाग्योदय! आज अद्भुत संयोग में होगा जलाभिषेक
कन्या राशि
नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस के काम में आ रही समस्याओं का समाधान मिल जाएगा। बिजनेसमैन को कानूनी मामले से छुटकारा मिल सकता है। पार्टनरशिप में बिजनेस करने के लिए ये समय उत्तम है। धन की समस्या जल्द ही दूर होगी। दांपत्य जीवन में रोमांस और प्यार बना रहेगा।
मीन राशि
शादीशुदा लोगों को सिरदर्द की समस्या में आराम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नौकरीपेशा लोगों का सम्मान बढ़ेगा। बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। खेल से जुड़े क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को शाम तक प्रमोशन और सैलरी बढ़ने का शुभ समाचार मिल सकता है। घरवालों के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म होगा।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में वृश्चिक राशि के लोगों का वर्चस्व बढ़ेगा। बॉस आपके काम से खुश होंगे। शादीशुदा लोगों की कोई पुरानी इच्छा उनका पार्टनर पूरी कर सकता है, जिसके कारण आप खुश रहेंगे। अविवाहित लोगों की पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। उनके साथ समय व्यतीत करके आपको बेहद प्रसन्नता होगी।
मिथुन राशि
सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। छात्रों का मनोबल बढ़ेगा। शेयर बाजार से अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन ही नहीं आने वाले 22 दिन अच्छे रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। छात्रों को अपनी रुचि के अनुसार काम करने का मौका मिलेगा, जिससे बेहद खुशी होगी।
ये भी पढ़ें- क्या श्रावण शिवरात्रि के दिन रखा जाता है सावन का आखिरी व्रत? जानें नियम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शास्त्रों पर आधारित है और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
21 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines