Shukra Gochar: ज्योतिष में शुक्र को साज, सज्जा, श्रृंगार तथा भोग-विलास का कारक ग्रह बताया गया है। इस ग्रह ने हाल ही में 2 मई को मिथुन राशि में प्रवेश किया है एवं 30 मई तक शुक्र इसी राशि में रहेगा। शुक्र का यह गोचर सभी राशियों पर समान रूप से प्रभाव डालेगा। आचार्य अनुपम जौली से जानिए कि शुक्र का यह गोचर सभी राशियों के लिए क्या भविष्यवाणियां लेकर आया है।
यह भी पढ़ें: इस एक चीज के घर आते ही जाग जाएगी सोई किस्मत, ऐसे करें उपाय
सभी राशियों के लिए ऐसा रहेगा शुक्र का राशि परिवर्तन (Shukra Gochar)
- मेष राशि: दस मई तक शुक्र की मेष राशि के स्वामी मंगल के साथ युति रहेगी। यह मेष राशि के लिए शुभ संकेत लेकर आएगा। भाई-बंधुओं और मित्रों के साथ संबंध बेहतर होंगे। सरकारी कामकाज में भी लाभ होगा।
- वृषभ राशि: घर-परिवार के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट को भी शुरू कर सकते हैं जो आपको बड़ा आर्थिक लाभ दिलाएगा।
- मिथुन राशि: लंबे समय से अटके हुए कार्य अब पूरे होने लगेंगे। घर में भोग-विलास की वस्तुएं आएंगी। पर्सनल लाइफ भी चमक-दमक भरी रहेगी। व्यापार, धन और एजुकेशन सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा।
- कर्क राशि: अगर आप अभी किसी कोर्ट केस में उलझे हुए हैं या किसी के साथ कोई झगड़ा चल रहा है तो वह सुलझेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्राप्त होगी। दूरस्थ स्थान की यात्रा हो सकती है।
- सिंह राशि: शुक्र का गोचर आपको आत्मविश्वास से भरा रखेगा ताकि आप बड़ी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा सकें। भूमि, भवन, वाहन आदि से जुड़े मालमों में अपेक्षानुरूप फल मिलेगा।
- कन्या राशि: इस राशि के लिए शुक्र का गोचर अशुभ फलदायक रह सकता है। दूसरों से नहीं उलझना ही आपके लिए बेहतर होगा। प्रोफेशनल लाइफ में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
- तुला राशि: शुक्र का मिथुन राशि में आना तुला राशि के लिए विशेष शुभ रहेगा। यात्राओं के माध्यम से भी लाभ होगा। अधिकारियों के सहयोग से बिगड़े काम भी बना लेंगे। भाग्य हर कदम पर साथ देगा।
- वृश्चिक राशि: फिलहाल आपके लिए समय ठीक नहीं बना हुआ है। लापरवाही करने से बचें अन्यथा उसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। हालांकि पहले से चली आ रही समस्याएं धीरे-धीरे करके अपने आप समाप्त होने लगेंगी।
- धनु राशि: विवाहित लोगों के लिए समय कठिन बना हुआ है। लाइफ पार्टनर के साथ सामंजस्य बिठाने का प्रयास करेंगे तो ठीक रहेगा। पर्सनल लाइफ में भी आए दिन नित नई समस्याएं आती रहेंगी।
- मकर राशि: यदि आप पुरुष हैं तो आपके लिए स्त्रियों से नहीं उलझना बेहतर रहेगा। अन्यथा किसी बड़े संकट में भी पड़ सकते हैं। दूसरे लोगों के साथ कहासुनी बड़े विवाद का रूप ले सकती है।
- कुंभ राशि: शुक्र का गोचर संतान के संबंध में जल्द ही कोई बड़ी खुशखबरी दिलाएगा। आने वाला समय मनोरंजन और आमोद-प्रमोद में बीतेगा। हालांकि आपको लालच से बचना चाहिए और ईमानदारी से काम करेंगे तो भाग्य घर बैठे साथ देगा।
- मीन राशि: शुक्र की कृपा दृष्टि के चलते आप नया वाहन या मकान खरीद पाएंगे। दूसरे लोग भी आपके साथ जुड़ना पसंद करेंगे। पहले से जो काम अटके हुए थे, अब वो भी पूरे होने लगेंगे।
यह भी पढ़ें: घर के बाहर भूल कर भी न लगाएं काला मुखौटा या काले घोड़े की नाल, बर्बाद हो जाएंगे
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
7 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
5 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
8 days agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines