---विज्ञापन---

Shukra Gochar: हनुमान जन्मोत्सव पर होगा शुक्र का गोचर, इन 6 राशियों को दिला सकता है नई गाड़ी और मकान

Shukra Gochar: हमारे सौरमंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह शुक्र 6 अप्रैल 2023 (गुरुवार) को राशि परिवर्तन कर मेष से वृषभ राशि में करेगा। शुक्र ग्रह का गोचर सभी राशियों को समान रूप से प्रभावित करेगा। इसके चलते कुछ राशियों का सोया भाग्य जाग जाएगा और वे अपने जीवन में हरसंभव सफलता प्राप्त कर लेंगे। […]

Shukra Gochar: हमारे सौरमंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह शुक्र 6 अप्रैल 2023 (गुरुवार) को राशि परिवर्तन कर मेष से वृषभ राशि में करेगा। शुक्र ग्रह का गोचर सभी राशियों को समान रूप से प्रभावित करेगा। इसके चलते कुछ राशियों का सोया भाग्य जाग जाएगा और वे अपने जीवन में हरसंभव सफलता प्राप्त कर लेंगे।

पंचांग के अनुसार 6 अप्रैल 2023 (गुरुवार) को सुबह 10.50 बजे तक शुक्र गोचर कर स्वराशि वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिष में शुक्र को वृषभ एवं तुला राशि का स्वामी ग्रह माना गया है। नक्षत्रों में इसे भरणी, पूर्वाफाल्गुनी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का स्वामित्व प्राप्त है। यह गोचर 5 राशियों के लिए भाग्यदायक रहेगा। जानिए किन राशियों के लिए यह शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अपनी राशि अनुसार करें भगवान की पूजा, खुद किस्मत का देवता आपकी सेवा करेगा

इन राशियों के लिए शुभ रहेगा शुक्र का राशि परिवर्तन (Shukra Gochar)

मेष राशि

अविवाहित युवा विवाह बंधन में बंध सकते हैं। व्यापार में भी मुनाफा होगा, फैमिली बिजनेस में ग्रोथ होगी। यदि जॉब करते हैं तो प्रमोशन के योग बनेंगे। दिमाग और दिल को साथ मिलाकर काम करेंगे तो निश्चित रूप से हर जगह सफलता मिलेगी।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि पर शुक्र का स्वामित्व है, ऐसे में इस राशि के जातकों को सर्वाधिक फायदा होगा। पार्टनर के साथ रिलेशन अच्छे होंगे। आने वाले समय में आपको अच्छे ऑफर्स मिलेंगे। दूसरों के सहयोग से आप आसानी से अपने सभी टारगेट पूरे कर लेंगे। हालांकि इस दौरान पार्टनरशिप में बिजनेस करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि

शुक्र का गोचर आपको लंबे समय से पेंडिंग पड़ा प्रमोशन दिलाएगा। सैलरी में भी अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी। विवाह के प्रस्ताव आएंगे। रिलेशनशिप में भी आप अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने की सोचेंगे। आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होगी। जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सभी कष्टों की काट है हनुमान चालीसा की ये चौपाई, ऐसे करें प्रयोग

कन्या राशि

शुक्र का राशि परिवर्तन कन्या राशि के जातकों को किसी धार्मिक तीर्थ स्थल की यात्रा करवा सकता है। आप जो भी चाहेंगे, आसानी से पा लेंगे। युवा अपने मनपसंद साथी से विवाह कर पाएंगे। समस्त प्रकार की भोग सामग्री और विलासिता सुख प्राप्त होगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

एक्सपोर्ट और डिजाईनिंग या दूसरे क्रिएटिविटी वाले व्यापारों से जुड़े लोगों को लाभ होगा। डिजाइनिंग, आर्किटेक्चर, संगीत, फाइन आर्ट्स, नृत्य, मनोरंजन आदि सेक्टर में कार्यरत मकर राशि के जातक हर तरह से लाभ में रहेंगे। वे कोई नया वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।

कुंभ राशि

शुक्र का गोचर कुंभ राशि वालों के लिए जबरदस्त शुभ रहने वाला है। आपके बॉस और कलीग्स आपके प्रभावित रहेंगे जिससे कार्यस्थल पर तरक्की होगी। विदेश जाने के भी योग बन सकते हैं। पार्टनर के साथ पर्सनल टाइम बिताएंगे। विलासिता के सारे सुख प्राप्त होंगे। नया लग्जरी वाहन भी खरीद सकते हैं।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

(bollywoodhungama.com)

---विज्ञापन---
First published on: Apr 04, 2023 03:47 PM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola