Laxmi Narayan Yog 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि एक निश्चित समय के बाद प्रत्येक ग्रह अपनी राशि बदलते हैं, जिसका असर हर एक राशि के लोगों पर पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 07 जुलाई 2024 को वैभव के कारक ग्रह शुक्र देवता ने कर्क राशि में गोचर किया था। जहां पहले से ही बुध देवता विराजमान थे। ऐसे में शुक्र गोचर से इस बार कर्क राशि में कई साल बाद लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है, जोकि 19 जुलाई 2024 तक रहेगा।
कुंडली में लक्ष्मी नारायण योग के निर्माण को अति शुभ माना जाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति को अचानक धन की प्राप्ति होती है। साथ ही जिंदगी में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इसी के साथ बुद्धि में भी विकास होता है। चलिए जानते हैं कर्क राशि में बने लक्ष्मी नारायण योग से किन पांच राशियों के लोगों पर पर धन की वर्षा होगी।
मेष राशि
नौकरीपेशा लोग किसी चिंता को अपने ऊपर हावी न होने दें। वरना सेहत बिगड़ सकती है। कारोबारियों को काम के सिलसिले में विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है। सिंगल लोग अपने दोस्तों के साथ तीन से चार दिन के लिए शहर से बाहर कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें- अगले 1 महीने तक इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की कुदृष्टि!
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह मध्यम फलदायक रहेगा। कारोबारियों के खर्चों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन इनकम अच्छी होने से पैसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्रेम का आगमन होगा। नौकरीपेशा लोगों को उनके दोस्तों द्वारा कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह राशि
नौकरीपेशा लोग अपनी क्रिएटिविटी के दम पर बॉस का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। दुकानदारों की मेहनत रंग लाएगी। इस माह अच्छा मुनाफा हो सकता है। छात्रों के कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में हफ्ते के शुरुआत में थोड़े उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा।
मकर राशि
भाग्य की प्रबलता के चलते नौकरीपेशा जातकों की इनकम में बढ़ोतरी होगी। रिलेशनशिप में मौजूद लोग परिवारवालों से अपने पार्टनर को मिलवा सकते हैं। सकारात्मक जवाब मिलने की पूरी संभावना है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में प्यार बढ़ेगा और घर में शांति बनी रहेगी।
मीन राशि
सिंगल लोग दोस्तों के साथ ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं। बिजनेसमैन को प्रत्येक काम में भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, जिससे कुछ ही समय में लंबे समय से अटके हुए काम आपके पूरे हो जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की कुंडली में ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। मनचाही जगह पर ट्रांसफर होने की पूरी उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- जुलाई में कब रखा जाएगा विजया-पार्वती व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
3 hrs agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
6 hrs agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
10 hrs agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
2 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
4 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
4 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines