Shukra Gochar: 31 मई से 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, मंगल की राशि में करेंगे शुक्र गोचर

Shukra Gochar 2025: अगर किसी व्यक्ति पर वैवाहिक सुख, भोग और विलासिता आदि के कारक ग्रह शुक्र मेहरबान हो जाते हैं तो उन्हें कभी भी धन संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। आज हम आपको उन 5 राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर शुक्र ग्रह की खास मेहरबानी होने वाली है।

Shukra Gochar May 2025 lucky 5 zodiac signs

शुक्र गोचर 2025

Shukra Gochar May 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में आकर्षण, ऐश्वर्य, प्रेम, सौभाग्य, धन और वैभव के कारक ग्रह शुक्र हैं, जिनकी कृपा से व्यक्ति को जीवन में हर तरह की सुख-सुविधाओं का आनंद मिल सकता है। शुक्र गोचर से 12 राशियों के जातकों की जिंदगी में अच्छे और बुरे बदलाव हो सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार आगामी दिन उत्तम रहने वाला है। शुक्र गोचर से धन वृद्धि के साथ समाज में मान-सम्मान और प्रेम जीवन खुशनुमा बना सकता है।

विज्ञापन

द्रिक पंचांग के अनुसार 31 मई 2025 को मंगल की राशि में शुक्र गोचर करेंगे। 31 मई, शनिवार को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर मेष राशि में शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं शुक्र गोचर से किन 5 राशियों की किस्मत चमक सकती है।

विज्ञापन

मेष राशि

31 मई को मेष राशि में शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे, जिससे इस राशि के लोगों को लाभ ही लाभ होगा। आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। मकान, वाहन या अन्य तरह की संपत्ति आप खरीद सकते हैं। समय उत्तम रहेगा और आप निवेश का सोच सकते हैं। शुक्र की कृपा से प्यार के मामले में सफल रहेंगे। तरक्की के नए दरवाजे खुलेंगे। नौकरीपेशा और व्यापारियों को लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लिए मेष राशि में शुक्र गोचर करना फलदायी रहेगा। बाहर जाने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का पूरा सहयोग मिलेगा। सीनियर्स से तारीफ मिल सकती है, जो नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन दिलाने में काम आ सकती है। तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। यदि किसी प्रकार का कर्ज है तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे। आकस्मिक धन वृद्धि के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर फलदायी रहेगा। देश या विदेश घूमने का प्लान बना सकते हैं। खर्चों के साथ आय वृद्धि के योग भी होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपकी कोशिश और मेहनत काम आएगी। वैवाहिक लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। अधिक धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ संबंध सुधरेंगे। आर्थिक हानि हो सकती है। मन में एक अलग उत्साह रहेगा जो सभी कार्यों में सफलता दिला सकेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी रहेगा। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता हासिल करेंगे। मकान या वाहन खरीदने का सोच सकते हैं। मन में उत्साह रहेगा और करियर को सफल बनाने के लिए एक अलग जुनून रहेगा। नई योजनाएं बना सकते हैं, सफलता हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा। लंबे समय से जिन परेशानियों का सामना कर रहे हैं उन से मुक्ति मिल सकेगी। मन में एक अलग खुशी रहेगी। प्रेम विवाह के योग बनेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई में लाभ होगा। नौकरी करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार करने का सोच रहे हैं तो तरक्की हासिल के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ