Shukra Gochar in Tula: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को शुभ माना गया है। शुभ ग्रह के रूप में जब शुक्र जब कभी भी राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका असर समस्त प्राणियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के जानकार बताते हैं कि जब कभी भी शुक्र का गोचर होता है तो आर्थिक जीवन में खास परिवर्तन देखने को मिलता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, शुक्र 30 नवंबर, 2023 को अपनी प्रिय राशि तुला में प्रवेश कर गए हैं। ऐसे में शुक्र का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी माना जा रहा है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र का तुला राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए अत्यंत शुभ और लाभकारी है। दरअसल शुक्र के राशि परिवर्तन के मेष राशि वालों का आर्थिक जीवन सुदृढ़ होगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ के कई योग बनेंगे। जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान खूब आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। इसके अलावा शुक्र-गोचर की अवधि में मेष राशि के जातकों का दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। मेष राशि वाले इस दौरान नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
मिथुन राशि
शुक्र का तुला राशि में गोचर मिथुन राशि वालों के लिए भी लाभकारी है। दरअसल शुक्र गोचर की पूरी अवधि में बिजनेस से जबरदस्त आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान बिजनेस में जो भी निवेश करेंगे, उसका अच्छा रिटर्न मिलेगा। दांपत्य जीवन या लव लाइफ में खुशहाली बनी रहेगी। परिवार के साथ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलेगी। इसके साथ ही प्रमोशन का भी लाभ मिलेगा। ऐश्वर्य और सुख के साधनों में वृद्धि होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का तुला राशि में गोचर बेहद फायदेमंद माना जा रहा है। दरअसल शुक्र गोचर की अवधि में आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। नौकरी-व्यापार में इस दौरान खूब तरक्की मिलेगी। बिजनेस में जो भी निवेश करेंगे, उसमें जबरदस्त फायदा मिलेगा। इस दौरान बकाए रकम की प्राप्ति होगी। शुक्र देव की कृपा से दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर होगा। इस अवधि में लव लाइफ से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा।
यह भी पढ़ें: बहुत जल्द गुरु होंगे मेष राशि में मार्गी, 5 राशि वाले 2024 में करेंगे खूब कमाई, होगा जबरदस्त फायदा
तुला राशि
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शुक्र का तुला राशि में ही गोचर हुआ है। जानकार बताते हैं कि शुक्र का तुला राशि के साथ मित्रता का भाव रहता है। ऐसे में शुक्र का यह गोचर तुला राशि वालों के लिए बेहद शुभ फलदायी माना जा रहा है। शुक्र-गोचर की पूरी अवदि में तुला राशि वालों को जबरदस्त धन लाभ होगा। बिजनेस में किए गए निवेश से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। दौनिक आमदनी में इजाफा होगा। नौकरी में आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। इस दौरान की कई यात्रा लाभदायक साबित होगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 hr agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
23 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
1 day agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
2 days agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
2 days agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines