Surya Shukra Yuti 2024: भगवान शिव को समर्पित सावन मास में कई ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन हो चुका है और आने वाले दिनों में भी होगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस समय सिंह राशि में ग्रहों के राजकुमार बुध देव विराजमान हैं। आज से 6 दिन बाद 31 जुलाई को सुख और संपदा के कारक शुक्र देव भी अपनी चाल बदलते हुए सिंह राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में 6 दिन बाद सिंह राशि में शुक्र और सूर्य ग्रह की युति होगी, जिससे अति शुभ लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होगा। आइए जानते हैं 31 जुलाई 2024 को बने लक्ष्मी नारायण योग से किन-किन राशियों के जातकों को अति लाभ होगा।
लक्ष्मी नारायण योग का प्रभाव
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी व्यक्ति की कुंडली में लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है, तो उससे जातक को अकस्मात धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा उसके घर-परिवार में सुख और समृद्धि का वास होता है। साथ ही व्यक्ति की बुद्धि का विकास होने लगता है। इसके अलावा समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: सावन में नंदी की मूर्ति से भरेगा घर का भंडार! पंडित सुरेश पांडेय से जानें वास्तु नियम
4 राशियों को होगा लाभ
वृषभ राशि
जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, उनके बिजनेस पार्टनर के साथ प्रोफेशनल रिश्ते गहरे होंगे। कारोबारियों को इस समय भाग्य का पूरा समर्थन है। इसी वजह से कारोबार में मुनाफा होने की संभावना ज्यादा है। नौकरीपेशा जातकों और छात्रों को उनके माता-पिता शुभ समाचार दे सकते हैं।
मेष राशि
सावन के महीने में मेष राशि के लोगों को शिवजी की आराधना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होगी, जिसके कारण जीवन में सफलता मिलने की संभावना अधिक है। दिन प्रतिदिन व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों के धन और संपत्ति दोनों में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा।
कर्क राशि
आज का दिन ही नहीं आने वाले कई दिन कर्क राशि के लोगों के लिए सुखद रहेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में मौजूद लोगों को पार्टनर से मिलने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के काम में आ रही अड़चन दूर होंगी। बिजनेसमैन व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो भविष्य में धान के मामले में लाभदायक रहेगा।
सिंह राशि
नौकरीपेशा लोग ईमानदारी से अपना काम करें, जल्द ही प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा, जिससे आपको जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। शादीशुदा लोगों को परिवारवालों के साथ समय व्यतीत करके प्रसन्नता होगी।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सावन के 5वें दिन कैसी रहेगी 12 राशियों की लव लाइफ? पढ़ें राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
16 hrs agoआज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 days agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
5 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
6 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines