Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में शुक देव को विशेष स्थान प्राप्त है। जो प्रेम, आकर्षण, सुख, भोग-विलास, धन, वैभव और सौंदर्य के दाता हैं। बीते दिनों 18 नवंबर 2024, दिन सोमवार को सुबह 8 बजकर 8 मिनट पर शुक्र ने मूल नक्षत्र से निकलकर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर लिया है। इस समय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र धनु राशि में मौजूद है। खास बात ये है कि इस बार शुक्र ने अपने ही नक्षत्र में गोचर किया है। इस वजह से शुक्र गोचर का गहरा प्रभाव 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा।
12 में से 3 राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातकों के लिए शुक्र का ये गोचर शुभ नहीं रहेगा। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के आने वाले दिन बेहद कष्टदायक रहने वाले हैं।
शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव
मेष राशि
पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में शुक्र का गोचर करना मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। नौकरीपेशा जातकों का काम में मन नहीं लगेगा, जिसके कारण समय पर टारगेट पूरा नहीं हो पाएगा। इसके अलावा बॉस के क्रोध का भी सामना करना पड़ सकता है। कारोबारियों को धन हानि हो सकती है। जो लोग वाहन चलाकर ऑफिस या कार्यक्षेत्र पर जाते हैं, वो कार व बाइक धीरे चलाएं। अन्यथा एक्सीडेंट होने की पूरी संभावना है। उम्रदराज जातक सर्दी-जुकाम के कारण आने वाले कुछ दिनों तक परेशान रहेंगे।
ये भी पढ़ें- Ayodhya में ठंड से ऐसे बचेंगे रामलला; नहाने, खानपान में होगा बदलाव, विशेष होगी देखभाल
मिथुन राशि
धन के कारक ग्रह का राशि परिवर्तन करना मिथुन राशि के जातकों के लिए कष्टदायक रहने वाला है। जो लोग जॉब कर रहे हैं, उनकी सैलरी समय पर नहीं आएगी, जिसके कारण बॉस से अनबन हो सकती है। इसके अलावा पैसों की कमी के कारण मानसिक तनाव भी रहेगा। कारोबारियों को धन संकट का सामना करना पड़ेगा। 50 से ज्यादा उम्र वाले जातकों की सेहत खराब हो सकती है। शादीशुदा कपल के बीच लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण सिर दर्द की समस्या बनी रहेगी।
मीन राशि
आने वाले कुछ दिनों तक मीन राशि के जातक मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। छात्रों की पिता जी से लड़ाई हो सकती है। घर का माहौल आने वाले कुछ दिनों तक तनावपूर्ण रहेगा। कला और मनोरंजन से जुड़े लोगों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में बड़ा घाटा होने की संभावना है। शेयर बाजार में निवेश करना इस समय मीन राशि के जातकों के लिए सही नहीं रहेगा। उम्रदराज जातकों की सेहत में गिरावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Video: शुक्र-मंगल की विशेष कृपा से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
21 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines