Shukra Gochar 2025: शुक्र एक शुभ ग्रह है, जिसका नवग्रहों में खास महत्व है। माना जाता है जब-जब शुक्र की चाल बदलती है, तो उसके कारण व्यक्ति के भौतिक सुख, लव लाइफ, धन और आमदनी आदि पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए ज्योतिष में शुक्र गोचर को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। 25 से 26 दिन में शुक्र देव राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका असर सीधा आमजन के ऊपर होता है।
वैदिक पंचांग के मुताबिक, अगले साल 2025 में शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। 28 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को प्रात: काल 07 बजकर 12 मिनट पर शुक्र मीन राशि में गोचर करेंगे। वैसे तो शुक्र गोचर को शुभ माना जाता है। लेकिन कई बार ये अशुभ फल भी प्रदान करता है। चलिए जानते हैं साल 2025 में शुक्र की चाल बदलने से किन-किन राशियों के जीवन में सुख, शांति, खुशहाली, धन, वैभव और ऐश्वर्या आदि का आगमन होगा।
इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगा गोचर
मिथुन राशि
शुक्र गोचर के शुभ प्रभाव से छात्रों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। नौकरीपेशा जातकों की आकर्षण शक्ति में बढ़ोतरी होगी, जिससे वो आसानी से दूसरों को अपनी तरफ आकर्षित करने में सक्षम होंगे। हेल्थ, कला, लेखन, फैशन और आईटी सेक्टर में काम कर रहे जातकों को अचानक अच्छे-खासे धन की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ने से राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में नाम होगा। जनवरी माह में शादीशुदा जातकों की लव लाइफ में रोमांस और प्रेम बना रहेगा।
ये भी पढ़ें- Chandra Nakshatra Gochar: चंद्र गोचर से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों की कमी से मिलेगा छुटकारा!
कन्या राशि
जो लोग मॉडलिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें जीवन में जल्द ऊंचा मुकाम हासिल होगा। शुक्र देव की विशेष कृपा से दुकानदार अपने नाम पर संपत्ति खरीद सकते हैं। खासतौर पर कपड़े का काम कर रहे जातकों के लिए आने वाला साल खुशियों से भरा रहेगा। जिन लोगों की लोहे के सामान की दुकान है या इससे जुड़ा काम करते हैं, उनके व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। धन कमाने के कई नए रास्ते आने वाले दिनों में अविवाहित जातकों को मिलेंगे। सही समय पर सही फैसले लेने के कारण जीवन में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
वृश्चिक राशि
जो लोग पार्टनरशिप में कारोबार कर रहे हैं, उन्हें नए साल में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। जो लोग मीडिया से जुड़े क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उनकी कोई इच्छा जल्द पूरी हो सकती है। जिन लोगों की कपड़े और प्लास्टिक के सामान की दुकान है, उनके मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। जिन लोगों की खुद की फैक्ट्री है, उनके काम में तेजी आएगी। कारोबार का विस्तार होने से प्रॉफिट भी बढ़ेगा। गठिया की समस्या से परेशान लोगों की सेहत में सुधार होगा। जोड़ों के दर्द से जल्द राहत मिलेगी।
ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope 2024: निवेश के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर माह? जानें मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
15 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines