Shukra Gochar 2025: 28 जनवरी से बदल जाएंगे 3 राशियों के दिन! धन के दाता शुक्र होंगे मेहरबान

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र गोचर से 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। धन वृद्धि के साथ राशियों को सभी सुख-सुविधाओं का लाभ हो सकता है।

Shukra Gochar 2025 Days of 3 zodiac signs will change from 28 January the giver of wealth Venus will be kind

शुक्र गोचर 2025

Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार एक निश्चित समय के बाद शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। धन, सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य, प्रेम, वैभव और कामवासना के कारक ग्रह जिस पर मेहरबान होते हैं उस व्यक्ति को सभी सुख-सुविधाओं का लाभ होता है। 28 जनवरी, मंगलवार को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर शुक्र ग्रह द्वारा गुरु की राशि में प्रवेश किया जाएगा, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। मीन राशि में शुक्र गोचर से 3 राशियों को लाभ ही लाभ हो सकता है। आइए जानते वो खुशकिस्मत राशियां कौन सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर लाभदायक रहेगा। सुख-सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। घर में खुशी का माहौल रहेगा। लंबे समय से जिस काम को नहीं कर पा रहे हैं वो पूरा होगा। वाहन खरीदने का सोच सकते हैं। निवेश करना फलदायी रहेगा। आत्मविश्वास पहले से अधिक बढ़ेगा। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लिए शुक्र गोचर फलदायी रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अचानक धन वृद्धि के योग बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की हासिल करने के नए दरवाजे खुलेंगे। रिश्ते मजबूत होंगे। घर और परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा। जल्द मेहनत का फल सफलता के साथ देखने को मिल सकता है। वाहन खरीदने का योग बनेगा।

विज्ञापन

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी रहेगा। कामकाज में तरक्की होगी। धन वृद्धि के योग बनेंगे जो आर्थिक स्थिति को पहले से मजबूत बना सकेगा। जीवन में खुशहाली रहेगी। कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। आय वृद्धि और प्रमोशन का योग बन सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ