Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, प्रेम, सौंदर्य, और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। यह ग्रह जीवन में ऐश्वर्य और समृद्धि लाता है। 29 जून 2025 की दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर शुक्र अपनी राशि वृषभ में गोचर करेंगे, इससे उनकी पावर दोगुनी हो जाएगी। यह गोचर आगामी 26 जुलाई 2025 तक प्रभावी रहेगा। वृषभ राशि में शुक्र की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ साबित होगी, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।
दरअसल, शुक्र वृषभ राशि के स्वामी हैं, इसलिए इस राशि में उनकी स्थिति अत्यंत शक्तिशाली होती है। यह गोचर मालवीय राजयोग का निर्माण करता है, जो धन, वैवाहिक सुख, और समृद्धि प्रदान करता है। वृषभ राशि स्थिर और भौतिक सुखों से जुड़ी होती है, जिसके कारण शुक्र का प्रभाव लव, आर्ट, ब्यूटी और विलासिता से संबंधित क्षेत्रों में विशेष रूप से दिखाई देता है। यह समय उन लोगों के लिए अनुकूल रहेगा जो फैशन, डिजाइनिंग या क्रिएटिव कार्यों से जुड़े हैं। आइए जानते हैं कि इस गोचर से सबसे अधिक लाभ कौन सी राशियां उठाएंगी?
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के पहले भाव में इस गोचर का इंपैक्ट पड़ेगा। यह भाव व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, और सामाजिक छवि का होता है। शुक्र की अपनी राशि में उपस्थिति वृषभ राशि वालों के आकर्षण और व्यक्तित्व को निखारेगी। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। करियर के क्षेत्र में यह समय प्रगति के लिए अनुकूल रहेगा। जॉब करने वाले लोगों को प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसे अवसर मिल सकते हैं, जबकि व्यापारियों को बड़ी डील और लाभ मिल सकता है। फाइनेंशियल रूप से भी आप मजबूत होंगे। आपको धन लाभ होगा। संपत्ति या विलासिता की वस्तुओं में निवेश के लिए यह समय अनुकूल है। लव और मैरिड लाइफ में भी आपको सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं, और शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन रोमांटिक और सुखमय रहेगा।
उपाय- सफेद वस्त्र धारण करें और मां लक्ष्मी की पूजा करें।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर 11वें भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव लाभ, मित्र और इच्छापूर्ति का होता है। इस गोचर से आय के नए स्रोत खुलेंगे और सामाजिक नेटवर्क मजबूत होगा। नौकरीपेशा वाले लोगों को अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे, जबकि व्यापारियों को पार्टनरशिप से लाभ होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और नए प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आर्थिक रूप से यह समय शुभ है और पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। नए दोस्तों से मुलाकात जीवन में खुशी लाएगी।
उपाय- शुक्रवार को मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
कन्या राशि
शुक्र का गोचर कन्या राशि वालों के नवम भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव भाग्य, उच्च शिक्षा और लंबी यात्राओं का होता है। यह गोचर आपके भाग्य को प्रबल बनाएगा और जीवन में नए अवसर लेकर आएगा। करियर में प्रगति के लिए यह समय शुभ है। जो लोग विदेशी कंपनियों या प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं, उन्हें इस दौरान बंपर लाभ होगा। हायर एजुकेशन प्राप्त कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता और मान्यता मिलेगी। व्यापारियों के लिए यह समय व्यवसाय विस्तार और नए एग्रीमेंट्स के लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक रूप से अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना इस दौरान पूरी हो सकती है। लव और मैरिड लाइफ में स्थिरता और मधुरता आएगी। लव रिलेशनशिप्स में गहराई बढ़ेगी और वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव होगा।
उपाय- शुक्रवार को जरूरतमंदों को खीर का दान करें और शुक्र के मंत्र ‘ॐ द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः’ का जाप करें।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर पंचम भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव प्रेम, संतान, और रचनात्मकता का है। यह गोचर आपकी क्रिएटिविटी को बढ़ाएगा। और करियर में ऩए अवसर देगा। कला, लेखन या डिजाइनिंग जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को विशेष सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय निवेश के लिए अनुकूल है। शेयर बाजार या सट्टेबाजी में पैसा इंवेस्ट करेंगे तो लाभ होगा, लेकिन सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में रोमांस और उत्साह का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों को नए रिश्तों के प्रस्ताव मिल सकते हैं और शादीशुदा लोगों को संतान से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
उपाय- शुक्रवार को सफेद गाय को रोटी खिलाएं और शुक्र यंत्र की पूजा करें।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर तृतीय भाव को प्रभावित करेगा। यह भाव पराक्रम, संचार, और भाई-बहनों का होता है। यह गोचर आपके संचार कौशल और साहस को बढ़ाएगा। पत्रकारिता, लेखन, या मार्केटिंग जैसे संचार से जुड़े क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रगति और व्यापार में नए अनुबंधों के योग बन रहे हैं। छोटी यात्राओं से आर्थिक लाभ हो सकता है, और आय के नए स्रोत बनेंगे। लव और मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी। लव रिलेशनशिप्स में नजदीकियां आएंगी और वैवाहिक जीवन में सुख का अनुभव होगा।
उपाय- शुक्रवार को दूध और चावल का दान करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों की खुल गई किस्मत, कर्क में गोचर कर गए ‘राजकुमार’
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
15 hrs agoदिवाली पर इन 3 राशियों के लिए खास उपाय, बनेंगे धनलाभ के योग
1 day agoनरक चतुर्दशी पर राशि अनुसार जलाएं दीपक? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoमेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनतेरस पर कई राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
3 days agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 days agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 days agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
5 days agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines