Shukra Gochar 2025: जून माह के आखिरी दिन शुक्र का गोचर हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख, धन, वैभव, सौंदर्य और प्रेम आदि का दाता माना जाता है, जो तय समय में राशि और नक्षत्र गोचर करते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, आज 31 मई 2025 को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर शुक्र ने मेष राशि में गोचर किया है। आज से 29 जून 2025 को दोपहर 02 बजकर 17 मिनट तक शुक्र मेष राशि में रहेंगे।
मेष को अग्नि तत्व की राशि माना जाता है, जिसके स्वामी मंगल हैं। चलिए जानते हैं शुक्र के मेष राशि में गोचर करने से किन तीन राशिवालों के स्वभाव, आमदनी, करियर और सेहत आदि में सुधार होने के योग हैं।
वृषभ राशि
शुक्र देव को वृषभ राशि का स्वामी माना जाता है। ये गोचर वृषभ राशि के 12वें भाव में हुआ है, जो उनके लिए अत्यंत लाभकारी रहेगा। आने वाले दिनों में कारोबारियों को विदेशी संपर्कों से लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों के खर्चों में कमी आएगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। विवाहित जातकों के जीवन में गहराई आएगी और घरवालों के साथ शॉपिंग करने के लिए जाएंगे।
- उपाय- शनिवार को धन का दान करें।
कर्क राशि
शुक्र ने आज आपके दशम भाव में गोचर किया है, जिसका शुभ प्रभाव कर्क राशिवालों के करियर पर सबसे ज्यादा पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अत्यंत अनुकूल है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना होगी और उच्च अधिकारियों का समर्थन प्राप्त होगा। नई नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को सुनहरे अवसर मिलेंगे। जो लोग लंबे समय से लव रिलेशनशिप में हैं वे अपने साथी से विवाह की बात कर सकते हैं। कारोबारी और दुकानदारों को धन संकट से मुक्ति मिलेगी।
- उपाय- 11 कन्याओं को खाना खिलाएं और उन्हें धन दें।
कन्या राशि
शुक्र देव ने आज आपके अष्टम भाव में गोचर किया है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कन्या राशिवालों को शुक्र की कृपा से धन संकट से मुक्ति मिलेगी और कानूनी मामलों में राहत मिलेगी। इसके अलावा संपत्ति खरीदने की भी योजना बन सकती है। विवाहित जातकों के निजी रिश्तों में भावनात्मक गहराई आएगी। हाल के दिनों में जो लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं, उनकी सेहत में सुधार होगा।
- उपाय- पत्तेदार सब्जियों का दान करें।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: जून माह के पहले दिन इन 3 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज, चंद्र करेंगे सिंह राशि में गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
15 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines