Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और गुरु ग्रह का जितना महत्व है, उतना ही शुक्र को महत्वपूर्ण व प्रभावशाली ग्रह माना गया है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में विराजमान होते हैं, उन्हें सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही उनकी रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ती है, जिसका लाभ उन्हें जीवन के कई पहलुओं पर होता है। इसके अलावा व्यक्ति अपने रिश्तों को लेकर भी संतुष्ट रहता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, अगले महीने 01 अगस्त 2025 को सुबह 03 बजकर 51 मिनट पर शुक्र देव आर्द्रा नक्षत्र में गोचर करेंगे, जहां पर वह 12 अगस्त की दोपहर तक रहेंगे।
12 अगस्त 2025 को दोपहर 02 बजकर 14 मिनट पर शुक्र देव पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जहां पर वह 23 अगस्त की रात 08 बजकर 42 मिनट पर रहेंगे। 23 अगस्त 2025 को शुक्र देव पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। हालांकि इस बीच 21 अगस्त 2025 को सुबह 01 बजकर 25 मिनट पर शुक्र देव कर्क राशि में गोचर करेंगे। चलिए जानते हैं अगस्त में 04 बार शुक्र के गोचर करने से किन-किन राशियों को लाभ होने की संभावना ज्यादा है।
कर्क राशि
शुक्र के एक बार राशि और तीन बार नक्षत्र गोचर करने से अगस्त माह में कर्क राशिवालों को सबसे ज्यादा लाभ होगा। जहां एक तरफ रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ इनकम के नए साधन बनेंगे। बिजनेसमैन को विरोधियों से मुक्ति मिलेगी और अटके काम पूरे होंगे। सेहत के लिहाज से भी अगस्त का महीना कर्क राशिवालों के हित में रहेगा। नई नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को किसी प्रसिद्ध कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar: आज हरियाली अमावस्या से बदल जाएगी 3 राशियों की किस्मत, कर्क राशि में चंद्र गोचर रहेगा शुभ
कन्या राशि
शुक्र कृपा से कन्या राशिवाले के सुख में वृद्धि होगी और घर-परिवार में प्रेम बढ़ेगा। समय-समय पर पुराने निवेश से लाभ होने के कारण कारोबारियों की आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। लंबे समय से किसी संपत्ति को लेकर कोर्ट में केस लड़ रहे हैं तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातक ऑफिस की तरफ से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। युवाओं को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी और पुराने दोस्तों से संबंध मजबूत होंगे।
मकर राशि
शुक्र गोचर के सकारात्मक प्रभाव के कारण मकर राशिवालों के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। कारोबारियों की छोटी यात्राएं शुभ रहेंगी। नौकरीपेशा जातक कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से टारगेट अचीव कर लेंगे, जिसके बाद बॉस से तारीफ सुनने को भी मिलेगी। व्यापारियों के लिए नए सौदे लाभदायक रहेंगे। जबकि दुकानदारों को नए क्लाइंट्स मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्रवार को बना वज्र-सिद्धि योग का महासंयोग, जानें आपके प्रेम जीवन पर कैसा होगा असर?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines