2025 Horoscope: शुक्र के मालव्य राजयोग से होगा 3 राशियों का भाग्योदय, बनेंगे बेशुमार धन के मालिक!

2025 Horoscope: नया साल 2025 आने में अब चंद दिन ही बाकी हैं। ज्योतिषाचार्यों और पंडितों ने अभी से अगले साल की संभावनाओं को टटोटलने का कार्य शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आइए जानते है कि साल की शुरुआत में शुक्र ग्रह के मालव्य राजयोग बनाने से किन 3 राशियों के जातकों को सबसे अधिक लाभ होने की संभावना है?

venus-transit-malavya-rajyog-horoscope

2025 Horoscope: ज्योतिषाचार्यों और पंडितों के अनुसार, ज्योतिषीय दृष्टिकोण से साल 2025 कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आने के योग दर्शा रहा है। आगामी साल में ग्रहों के गोचर से कई विशेष योग और राजयोग बनेंगे, जो देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति और सभी राशियों के जातकों के जीवन पर व्यापाक और गहरा प्रभाव डालेंगे। इन प्रभावों को ज्योतिषाचार्यों और पंडितों ने अभी से अगले साल की संभावनाओं को टटोटलना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

शुक्र के मालव्य राजयोग का राशियों पर असर

साल 2025 में बड़े और शुभ ग्रहों में से एक शुक्र ग्रह जनवरी के महीने में मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन राशि शुक्र ग्रह की उच्च राशि है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब शुक्र ग्रह कुंडली के पहले, चौथे, सातवें, और दसवें भाव में, अपनी स्वराशि वृषभ, तुला या उच्च राशि मीन में होता है, तो मालव्य राजयोग बनता है।

विज्ञापन

यह पंच महापुरुष राजयोगों में से एक बेहद महत्वपूर्ण राजयोग है। यह योग जब बनता है तो व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। मीन राशि में मालव्य राजयोग के बनने पर 3 राशियों के जातकों के जीवन पर बेहद सकारात्मक असर होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि तुला राशि स्वामी शुक्रदेव स्वयं हैं। इस राशि के जातक आमतौर पर संतुलित और शांत स्वभाव के होते हैं। शुक्र के मालव्य राजयोग के कारण आप और अधिक आकर्षक, मिलनसार और आत्मविश्वासी बनेंगे। करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। प्रमोशन और सैलरी में वृद्धि की संभावना है। व्यापार में नई तकनीक का उपयोग करने से लाभ होगा। व्यापार में विस्तार होगा। नए ग्राहक मिलेंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति के भी योग हैं।

स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी मिलने से सामाजिक मान-सम्मान बढेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। लव लाइफ में बात रिलेशनशिप से आगे बढ़ेगी और विवाह करने से पर सहमति बन सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेने से शरीर में स्फूर्ति रहेगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग स्थिर और धैर्यवान होते हैं। इस राशि के स्वामी भी शुक्रदेव ही हैं। इस योग के कारण आप और अधिक संतुष्ट और प्रसन्नचित्त रहेंगे। जॉब से धन कमाने के प्रयास पर पॉजिटिव असर होगा। अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करने के नए अवसर मिलेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। आय के नए स्रोत खुलेंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विरासत में संपत्ति मिल सकती है। लॉटरी या अन्य स्रोतों से धन लाभ हो सकता है।

स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई के साथ-साथ धन कमाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। प्रोजेक्ट वर्क में टीचर और सीनियर के पूजा सहयोग मिलेगा। परिवार और लव लाइफ पर पॉजिटिव असर होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे। साथ में टूर पर जाने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा।

विज्ञापन

मीन राशि

शुक्र के मालव्य राजयोग के शुभ असर से मीन राशि के जातकों में रचनात्मकता में वृद्धि होगी। आप और अधिक आत्मविश्वासी बनेंगे। मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर मान सम्मान मिलेगा। नौकरी और बिजनेस दोनों में क्रिएटिव प्रयासों से बेशुमार धन लाभ होगा। व्यापारिक साझेदारी लाभदायक रहेगी। अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा।

स्टूडेंट के करियर पर पॉजिटिव असर होगा। पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। रचनात्मक क्षेत्र में करियर बनाने के लिए अच्छे अवसर मिलेंगे। जल्द की जॉब मिलने की आशा है। नए रिश्ते बनने की संभावना है। पुरानी बीमारियां ठीक होने मन प्रसन्न रहेगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ