Shukra Gochar 2025: नवग्रहों में धन-वैभव के दाता शुक्र ग्रह साल 2025 के पहले महीने में राशि परिवर्तन करेंगे, जिससे 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव देखने को मिल सकता है। अशुभ प्रभावों से दुख-समस्या, मान-सम्मान में कमी, आर्थिक तंगी समेत अन्य नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। जबकि, जिस व्यक्ति पर शुक्र ग्रह की मेहरबानी हो जाती है उसे कभी भी सुख-सुविधा संबंधित परेशानियों को नहीं झेलना पड़ता है। समाज में उनका एक अलग ही रुतबा होता है। सभी तरह की सुख-सुविधाएं, बंगला, गाड़ी, प्रेम संबंधित मामलों में लाभ ही लाभ होता है।
2025 में शुक्र गोचर
द्रिक पंचांग के अनुसार धन-वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम, मान-सम्मान, आकर्षण आदि के कारक ग्रह शुक्र 28 जनवरी 2025 को राशि परिवर्तन करेंगे। सुबह 06 बजकर 42 मिनट पर शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत राशियां कौन सी हैं?
मेष राशि
मेष राशि के लिए शुक्र गोचर लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। प्यार की तलाश कर रहे हैं तो वो जल्द पूरी हो सकती है। शुक्र की मेहरबानी से सच्चा प्यार मिल सकता है। अविवाहितों की शादी हो सकती है। धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। विदेश जाने का सोच सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में खूब लाभ मिल सकता है। हर मुश्किल चुनौतियों का सामना कर सकेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर फलदायी रहेगा। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तारीफ की जा सकती है, जो आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की दिला सकती है। बिजनेस में तरक्की हो सकती है। नए अवसर मिलेंगे जो सफलता दिलाने में मदद कर सकते हैं। आत्मविश्वास पहले से मजबूत होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। रिश्ते पहले से बेहतर हो सकेंगे। सुख-सुविधा का आनंद उठा सकेंगे।
कुंभ राशि
शुक्र गोचर से कुंभ राशि के जातकों को उत्तम फल की प्राप्ति हो सकती है। आपसी मतभेद दूर होगा। रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकेगा। विदेश जाने की योजना बन सकती है। आपके काम से प्रसन्न होकर कार्यक्षेत्र में प्रमोशन की बात चल सकती है। व्यापार में तरक्की होने की संभावना है। आय में वृद्धि हो सकती है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। खुद की प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Grahan 2025: नए साल में लगेंगे 4 ग्रहण, भारत में दिखेगा सिर्फ 1; जानें बाकी 3 कहां दिखेंगे?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
3 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
21 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines