Shukra Gochar: धन-वैभव के दाता शुक्र चमकाएंगे 3 राशियों का भाग्य, मई के आखिरी दिन में करेंगे मेष राशि में प्रवेश

Shukra Gochar 2025: धन-वैभव के दाता शुक्र मई में राशि परिवर्तन करेंगे जिससे 3 राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं मेष राशि में शुक्र गोचर से किन 3 राशियों का भाग्य चमक सकता है।

Shukra Gochar Venus the giver of wealth and prosperity will brighten the fortunes of 3 zodiac signs will enter Aries on the last day of May

शुक्र गोचर

विज्ञापन

धर्म डेस्क, शुक्र गोचर 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक एक निश्चित समय के बाद नौ ग्रहों द्वारा राशि परिवर्तन किया जाता है। धन-वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम और सौभाग्य आदि के कारक ग्रह शुक्र वर्तमान में मीन राशि में विराजमान हैं और सूर्य-बुध के साथ युति का निर्माण कर रहे हैं। मई महीने में मंगल की राशि में शुक्र प्रवेश करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार 31 मई शनिवार को सुबह 11 बजकर 42 मिनट पर शुक्र राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान मेष राशि में शुक्र गोचर करेंगे। ऐसे में किन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है, आइए जानते हैं।

मेष राशि

वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। घर-संपत्ति के मामले में तरक्की हासिल हो सकती है। लंबे समय से कई अटके काम जो पूरा नहीं कर सके हैं, वो पूरे होंगे। व्यापारियों के लिए समय लाभकारी रहेगा। प्रेम विवाह के मामले में सफलता हासिल होगी। नौकरी करने वालों की आय वृद्धि हो सकती है और प्रमोशन का योग भी बन सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

घर-मकान, वाहन या अन्य तरह की संपत्ति खरीदने का विचार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। निवेश के लिए समय उत्तम रहेगा। शुक्र की कृपा से लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी। नौकरी और व्यापार करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों के लिए शुक्र गोचर करना फलदायी रहेगा। आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। रिश्ता पहले से मजबूत हो सकेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन सकते हैं। कारोबार को बढ़ाने का विचार करेंगे। धन-वैभव का योग बनेगा। रिश्ते में मजबूती देखने को मिल सकती है। तरक्की हासिल कर सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ