---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Gochar 2025: शुक्र की कृपा से बसंत पंचमी पर 3 राशियों को होगा महालाभ, बनेंगे बिगड़े काम!

Shukra Gochar 2025: हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक बसंत पंचमी का पर्व इस बार 2 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा, जिस दिन कुछ राशियों को मां सरस्वती के साथ-साथ शुक्र देव की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी। चलिए जानते हैं इस साल किन राशियों के लिए बसंत पंचमी का पर्व खुशियां लेकर आया है।

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2025: बसंत पंचमी के पर्व का सनातन धर्म के लोगों के लिए खास महत्व है, जिस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। ज्योतिष दृष्टि के लिहाज से बसंत पंचमी का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन कई शुभ योग का निर्माण होने के साथ-साथ शनि का गोचर भी हो रहा है।

साल 2025 में 2 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा, जिससे एक दिन पहले शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रेम, धन और लग्जरी लाइफ आदि का नियंत्रण ग्रह माना जाता है, जो हर 26 दिन में दो से तीन बार नक्षत्र गोचर करते हैं। चलिए जानते हैं इस बार शुक्र गोचर किस समय होगा और उसका शुभ प्रभाव किन तीन राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा पड़ेगा।

---विज्ञापन---

किस समय बदलेगी शुक्र की चाल?

वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, साल 2025 में 1 फरवरी को सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुक्र देव उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। शास्त्रों में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में 26 वां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी कर्मफल दाता शनि हैं। शनि को न्याय का देवता भी माना जाता है, जो साधक को उसके कर्मों के हिसाब से अशुभ और शुभ फल देते हैं।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: मेष से मीन तक, 12 राशियों को कब-कब शनि की साढ़ेसाती करेगी परेशान? जानें पंडित सुरेश पांडेय से

---विज्ञापन---

किन 3 राशियों की किस्मत चमकाएंगे शुक्र?

कर्क राशि

साल 2025 के दूसरे माह के पहले दिन शुक्र गोचर से कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ होने की संभावना है। बिजनेस में बड़ा मुनाफा होगा, जिससे आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। प्रमोशन या वेतन वृद्धि का समाचार आने वाले कुछ दिनों में नौकरीपेशा जातकों को मिल सकता है। खर्चों में कमी आने से दुकानदारों की बचत में इजाफा होगा। प्रेम जीवन में चल रहा मनमुटाव दूर होगा। अविवाहित जातकों के लिए उनके कोई दूर के रिश्तेदार शादी का रिश्ता लेकर आ सकते हैं।

तुला राशि

बसंत पंचमी पर शुक्र देव की कृपा से तुला राशि के जातकों के अटके काम पूरे हो सकते हैं। विवाह योग्य जातकों को खुशखबरी मिलेगी। कोई बड़ी संपत्ति खरीदने का सपना कारोबारियों का जल्द ही पूरा हो सकता है। पुराने निवेश से दुकानदारों को अपार लाभ होगा, जिससे वो समय से पहले कर्ज के पैसे आसानी से चुका पाएंगे। मां सरस्वती की कृपा से छात्रों की बुद्धि का विकास होगा। सेहत के लिहाज से आने वाला समय उम्रदराज जातकों के हित में रहेगा। कोई गंभीर रोग होने की संभावना नहीं है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

कर्क और तुला राशि के जातकों को भी इस साल मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होगी। छात्रों को नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में उनके बेहद काम आएंगी। यदि कोई पुराना कर्ज या उधारी बाकी है, तो जल्द उसे चुका पाएंगे। नया बिजनेस शुरू करने के लिए ये समय धनु राशि के जातकों के लिए शुभ है। नौकरीपेशा जातकों को किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा। कोई गंभीर रोग आने वाले कुछ दिनों तक इस राशि के लोगों को परेशान नहीं करेगा।

ये भी पढ़ें- Video: 14 मई तक गुरु इस राशि के लोगों को करियर में दिलाएंगे सफलता, मिलेगी नई नौकरी!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jan 31, 2025 09:12 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola