Shukra Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में सुख-वैभव के दाता शुक्र को विशेष स्थान प्राप्त है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। जब भी शुक्र का गोचर होता है, तो उसका असर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, करियर, सेहत, लव लाइफ और परिवार आदि पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज यानी 1 फरवरी 2025 को शुक्र देव ने नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है, जिसका शुभ प्रभाव कुछ दिनों तक मुख्य तीन राशियों के ऊपर पड़ेगा। चलिए जानते हैं शुक्र ने किस समय शनि के नक्षत्र में प्रवेश किया है।
किस समय हुआ शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन?
वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक, 1 फरवरी 2025 को सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुक्र ने उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया है। शनि को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जो कर्मफल और न्याय के देवता हैं।
ये भी पढ़ें- Video: 57 दिन तक इस राशि के लोग रहेंगे परेशान, सेहत के चक्कर में होगा खर्चा!
शुक्र किन 3 राशियों का चमकाएंगे भाग्य?
कर्क राशि
शुक्र की विशेष कृपा से कर्क राशि के जातकों को प्रमोशन और उच्च पद का शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में नई साझेदारी से मोटा मुनाफा होगा। कोर्ट में यदि संपत्ति से जुड़ा कोई केस चल रहा है, तो उससे छुटकारा मिलने की संभावना है। उम्रदराज जातकों की सेहत आने वाले कुछ दिनों तक ठीक रहेगी। जो लोग शादीशुदा हैं या जो अभी-अभी रिलेशनशिप में आए हैं, उनके प्रेम जीवन में सब कुछ सामान्य रहेगा।
तुला राशि
शनि के नक्षत्र में शुक्र गोचर से तुला राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। रुका हुआ धन वापस मिलने से दुकानदारों की आर्थिक प्रगति होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को एग्जाम में सफलता मिलेगी। कारोबारी और नौकरीपेशा जातकों को निवेश से अच्छे रिटर्न मिलेंगे। सेहत के मामले में ये महीना अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति और सामंजस्य बना रहेगा। इसके अलावा घर खरीदने का योग भी कुंडली में बन रहा है।
धनु राशि
शुक्र देव के आशीर्वाद से धनु राशि के जातकों के अटके काम पूरे हो जाएंगे। नई डील के पूरा होने से कारोबारियों के काम का विस्तार होगा और धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव होने से रिश्तों में मजबूती आएगी। छात्र खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। उम्रदराज जातक यदि नियमित रूप से योग करते हैं, तो उनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: मेष से मीन तक, 12 राशियों को कब-कब शनि की साढ़ेसाती करेगी परेशान? जानें पंडित सुरेश पांडेय से
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines