Shukra Gochar 2024: रविवार 25 अगस्त से अगले 25 दिनों तक का समय कुछ खास राशियों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आधी रात के बाद 01:24 AM बजे से शुक्र ग्रह सिंह राशि के निकल कर अपने मित्र बुध की कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। दैत्य गुरु का यह का गोचर अधिकांश राशियों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है, लेकिन 3 राशियों के जातकों को अपार धन लाभ, करियर में उन्नति और जीवन में हर प्रकार के सुख, खुशियां और भोग-विलास के मौके मिल सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?
शुक्र के कारकत्व
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र शारीरिक सौन्दर्य और व्यक्तिव को आकर्षक बनाने वाला मुख्य ग्रह हैं। वैभव, धन, ऐश्वर्य, सुखी वैवाहिक जीवन, कामकला और कामुकता, सुंदर वस्तुएं, कला, संगीत, नृत्य, अभिनय आदि इस ग्रह के मुख्य कारकत्व हैं। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से इन जीवन इन सभी पहलुओं पर असर पड़ता है। मान्यता है कि एक मजबूत शुक्र ग्रह जातक को फर्श से अर्श पर पहुंचा देता है।
कन्या राशि में शुक्र गोचर का असर
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए कन्या राशि में शुक्र का गोचर बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अच्छी रणनीति और अच्छे स्टाफ मिलने से व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में आप अपने अधिकारियों को प्रसन्न रख पाएंगे। आपकी पदोन्नति संभव है। पारिवारिक सुख के साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। लव लाइफ और रिलेशनशिप में मजबूती आएगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्टूडेंट्स जातकों की रचनात्मकता और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में उन्नति होगी और आपको नए अवसर प्राप्त होंगे।आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। आपके प्रोजेक्ट वर्क की तारीफ़ होगी। आप कला, संगीत या साहित्य में रुचि ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और संपत्ति में वृद्धि होगी। आप सामाजिक जीवन में बहुत व्यस्त रह सकते हैं। व्यापारियों को नए लोगों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। रोग की परेशानी से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य लाभ होने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के हर प्रकार के रिश्तों में सुधार होगा। व्यवसाय साझेदार से पूरा हेल्प मिलेगा। कारोबार में एक नई ऊर्जा से काम करने से अप्रत्याशित लाभ होने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। आप अपनी प्रतिभा से लोगों को इम्प्रेस करने में सफल होंगे। नौकरीपेशा जातक अधिकारियों का समर्थन पाएंगे। आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ होगा। तनाव मुक्त महसूस करेंगे। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी और रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें 14 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 hrs agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
21 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
1 day agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
2 days agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
3 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines