Shukra Gochar 2024 Effect: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च में शुक्र ग्रह अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। बता दें कि शुक्र देव अभी वर्तमान समय में मकर राशि में विराजमान हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, कुंडली में जब शुक्र की स्थिति ठीक रहती है तो लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती हैं। साथ ही उन लोगों को कभी भी धन-दौलत की कमी नहीं होती है।
दृक पंचांग के अनुसार, 7 मार्च 2024 को सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 30 मार्च तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। बता दें कि शुक्र देव का मकर से कुंभ राशि तक का सफल कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ तो कुछ राशियों के लिए अशुभ रह सकता है। आज इस खबर में जानेंगे कुंभ राशि में शुक्र देव के गोचर करने से किन–किन राशियों को शुभ फल मिलेगा।
यह भी पढ़ें- कल कुंभ राशि में शनि और बुध ग्रह की होगी युति, इन राशियों को सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति
वृषभ राशि
शुक्र देव के कुंभ राशि में प्रवेश करने से वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। जो लोग कारोबारी है उनके लिए भी यह समय काफी लाभदायक रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन अनुकूल साबित होगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको नौकरी मिल सकती है। आय में वृद्धि भी हो सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन काफी लाभ पूर्ण रहेगा। तुला राशि के कुछ लोगों का भाग्य का साथ मिलेगा। क्योंकि शुक्र देव आपकी कुंडली में चतुर्थ भाव में संचरण करेंगे। जिससे कारण पिता जी से कुछ अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। साथ ही पैतृक संपत्ति से धन का लाभ भी हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
यह भी पढ़ें- गुरु बृहस्पति 12 साल बाद मई में करेंगे राशि परिवर्तन, 3 राशियों के जीवन में बढ़ेगी धन-दौलत
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का कुंभ राशि में गोचर अनुकूल साबित हो सकता है। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। शादीशुदा व्यक्ति के जीवन में खुशहाल के साथ रोमांस बना रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। माता जी की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
कुंभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर लाभदायी रहेगा। जो लोग नया कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा। नया कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में विस्तार भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- शनि देव दिसंबर तक रहेंगे इन राशियों पर मेहरबान, बरसाएंगे खूब धन-दौलत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines