Shukra Nakshatra Parivartan: देश-दुनिया और मनुष्य पर केवल ग्रहों के गोचर और राशि परिवर्तन का ही असर नहीं होता है, बल्कि ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन का भी होता है। वास्तविकता तो यह है कि ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव उनके राशि परिवर्तन से भी ज्यादा असरकारी होता है। ऐश्वर्य, विलासिता और सुंदरता के कारक ग्रह शुक्र 16 मई, 2024 को नक्षत्र परिवर्तन कर कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। फिलहाल दैत्याचार्य शुक्र अभी भरणी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। शुक्र के इस नक्षत्र गोचर का 3 राशियों पर व्यापक और पॉजिटिव प्रभाव होने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और क्या असर होगा?
शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश का राशियों पर असर
मेष राशि
मेष राशि के जातकों पर शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर जीवन के हर क्षेत्र में दिखाई देगा। आर्थिक मजबूती आएगी। बचत के प्रयास सफल होंगे, धन संचय में वृद्धि होगी। कोई नया उद्यम या व्यवसाय करने की योजना पर काम होगा और इसमें सफलता भी प्राप्त होगी। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सौन्दर्य बोध बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे।
मिथुन राशि
शुक्र का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश का मिथुन राशि जातकों के जीवन में जबरदस्त सकारात्मक लाएगा। मानसिक तनाव समाप्त होगा। सोच सकारात्मक होने से किए गए काम के परिणाम भी काफी सकारात्मक होंगे। व्यापार में कम लागत और कम मेहनत से बढ़िया मुनाफा होगा। स्टूडेंट्स जातकों को उनके काम से प्रशंसा मिलेगी। लव लाइफ में रोमांस और रोमांच बढ़ेंगे।
ये भी पढ़ें: Numerology: इन 5 तारीखों में जन्मे लोग होते हैं घमंडी और ओवर कॉन्फिडेंट
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों पर शुक्र कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश का असर बहुत अनुकूल रहने के योग दर्शा रहा है। उद्योग अच्छा मुनाफा होगा। व्यवसाय की तरक्की के लिए नई योजना सफल होगी। नए निवेश के लिए यह समय अच्छा है। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों सेआर्थिक उपार्जन भी होगा। पारिवारिक समरसता बनी रहेगी।
ये भी पढ़ें: Astro Upay: कुंडली दोष को कम कर देंगे 5 शक्तिशाली रत्न, दुश्मनों से भी करेंगे रक्षा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines