---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Gochar 2024: मंगल के नक्षत्र में शुक्र गोचर से बढ़ेंगी 3 राशियों की मुश्किलें, लव लाइफ पर होगा सबसे अधिक असर!

Shukra Gochar 2024: दैत्यों के गुरु कहे जाने वाले शुक्र ग्रह शुक्रवार 13 सितंबर से नक्षत्र चित्रा में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं। शुक्र ग्रह के इस नक्षत्र में गोचर का सभी राशियों पर व्यापक असर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के मुश्किल भरे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं, जिसका न केवल देश-दुनिया, मौसम, प्रकृति और सभी राशियों पर असर पड़ता है। शुक्र ग्रह शुक्रवार 13 सितम्बर, 2024 की रात 3:00 AM बजे हस्त नक्षत्र से निकल चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी मंगल ग्रह हैं। यूं तो दैत्यों के गुरु शुक्राचार्य का मंगल के स्वामित्व वाली नक्षत्र चित्रा में गोचर का असर सभी राशियों को गहराई से पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातक के जीवन पर इसका बेहद निगेटिव असर होने की आशंका है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

मंगल के नक्षत्र में शुक्र गोचर का राशियों पर असर

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के जीवन पर मंगल के नक्षत्र चित्रा में शुक्र गोचर का नेगटिव असर होने के योग हैं। आय के स्रोतों में रुकावट आने से आमदनी घट सकती है। नौकरी में वर्क लोड बढ़ सकता है। इससे मानसिक तनाव होगा। समय पर काम पूरा न होने बॉस से झगड़े हो सकते हैं। कारोबार में नुकसान होने की संभावना है। सोशल मीडिया मार्केटिंग का कंपनी के ऊपर नेगटिव असर पड़ सकता है। कस्टमर से विवाद होने के योग हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। पत्नी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। लव लाइफ में पार्टनर से झगड़ा होने से दूरियां बढ़ सकती हैं। खानपान में गड़बड़ी से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

वृश्चिक राशि

मंगल के नक्षत्र में शुक्र गोचर के असर से वृश्चिक राशि के जातकों की आमदनी में अचानक कमी आ सकती है। अभी किसी प्रकार का निवेश न करें, नुकसान होने के योग हैं। ऑफिस में तनाव बढ़ सकता है। कलीग से मतभेद हो सकते हैं। कारोबारियों के काम-धंधे और व्यापार में रुकावटें आ सकती हैं।
नौकरी में बॉस आपसे नाखुश रह सकते हैं। बोनस मिलने या प्रमोशन में बाधा आ सकती है। चोट लगने या दुर्घटना होने का खतरा है। पारिवारिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ में तनाव और अविश्वास बढ़ने की आशंका है। पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

मंगल के नक्षत्र चित्रा में शुक्र गोचर का कुंभ राशि के जातकों के जीवन पर निगेटिव असर होने के योग हैं। अचानक खर्च बढ़ने से आमदनी में कमी आ सकती है। नौकरीपेश जातकों की मानसिक परेशानी बढ़ेगी। आपके हेल्थ का भी काम-काज पर असर पड़ेगा। साझेदारी के कारोबार में विवाद हो सकते हैं। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। स्टूडेंट जातकों की पढ़ाई में बाधाएं आएंगी, परीक्षाओं में असफलता मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। लव लाइफ में आपसी तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य खराब रह सकता है, चोट लगने का खतरा बढ़ सकता है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Numerology: मां लक्ष्मी इन 4 मूलांकों की तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती हैं मेहरबान, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 11, 2024 10:46 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola