वैभव के दाता बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों को मिलेगी जबरदस्त सफलता और धन

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के शुभ ग्रह और वैभव के दाता शुक्र जुलाई में दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं, उनके सिंह गोचर से किन 3 राशियों की किस्मत का सितारा बुलंद हो सकता है और इन राशियों की जातकों के जीवन पर क्या पॉजिटिव असर होगा?

venus-transit

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में शुक्र एक बेहद शुभ ग्रह हैं, वे ऐश्वर्य-वैभव के दाता हैं। वे भौतिक सुख, भोग-विलास, कला, सौंदर्य, वैवाहिक आनंद आदि के कारक ग्रह भी हैं। उनके राशि परिवर्तन से जीवन के इन सभी सेक्टर पर गहरा असर होता है। बुधवार 31 जुलाई, 2024 को दोपहर बाद 2 बजकर 40 मिनट पर शुक्रदेव चंद्रमा की राशि कर्क राशि से निकल कर सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। यूं तो उनके इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों पर इसका विशेष सकारात्मक असर होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

सिंह राशि में शुक्र गोचर का राशियों पर असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में शुक्र गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपके करियर, व्यापार और नौकरी पर काफी सकारात्मक असर होने के योग हैं। धन-धान्य में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग हैं। शिक्षा से जुड़े जातकों की भी आय बढ़ेगी। जीवन के रहन-सहन का स्तर ऊंचा होगा। जीवन में लग्जरी आइटम और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। प्रॉपर्टी लेने की तमन्ना पूरी होगी। सामाजिक और पारिवारिक संबंध में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में शुक्र गोचर बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने के योग बन रहे हैं। धन संकट दूर होने की प्रबल संभावना है। आय के नए स्रोत से धन की आमद बढ़ेगी। जीवन में समृद्धि आएगी। कारोबारियों को शानदार लाभ होने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातकों के प्रोजेक्ट को सराहना प्राप्त होगी, करियर को मजबूती मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों का तबादला उनकी पसंद के शहर में होने के योग हैं। मैरिड लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में शुक्र गोचर काफी सकारात्मक रहने के योग दर्शा रहा है। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के सहयोग से व्यवसाय की नई योजना पर काम शुरू होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने की प्रबल संभावना है। अध्ययन और अध्यापन से जुड़े जातकों को भी आर्थिक लाभ होने के योग हैं। धन की बचत करने में सफलता मिलेगी। व्यापारियों की रणनीति कामयाब होगी, लाभ का मार्जिन डबल हो सकता है। मैरिड कपल टूर पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का साथ बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ