Shukra Gochar 2024: शुक्र 24 अप्रैल 2024 को राशि परिवर्तन कर मेष राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस गोचर से पहले शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में थे। शुक्र एक शुभ ग्रह हैं। ज्योतिष ग्रंथों में शुक्र को सौंदर्य, ऐश्वर्य, विलासिता और सांसारिक सुखों का कारक बताया गया है। इनके राशि परिवर्तन और गोचर से सभी राशियों पर गहरा असर पड़ता है। शुक्र के वर्तमान गोचर से जहां तीन राशियां मालामाल हो जाएंगी, वहीं दो राशियों पर इसका नेगेटिव असर होने की संभावना है।
जानें क्या है शुक्र का गोचर समय?
अपनी उच्च राशि मीन में रहने के बाद शुक्र 24 अप्रैल को 11 बजकर 58 मिनट पर मंगल की राशि मेष में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि गोचर करने के बाद शुक्र 19 मई, 2024 को अपनी स्वराशि वृषभ में चले जाएंगे। शुक्र एक राशि में लगभग 26 दिनों तक गोचर करते हैं। जिनकी जन्म कुंडली में शुक्र शुभ स्थिति में होते हैं और जिस पर मेहरबान होते हैं, वह व्यक्ति मालामाल हो जाता है।
शुक्र गोचर का राशियों पर प्रभाव
शुक्र का मंगल की राशि मेष में प्रवेश करने से कालपुरुष कुंडली के दशम भाव में शुक्र की युति ग्रहों के राजा सूर्य और देवगुरु वृहस्पति से हो रही है। इसे ‘त्रिग्रही योग’ (Trigrahi Yoga) कहते हैं। मेष राशि में स्थित होने से शुक्र का मंगल से संबंध बन रहा है, इसलिए वे मंगल से भी प्रभावित होंगे। मंगल अभी नवम भाव में स्थित हैं और मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, शुक्र के गोचर से बने इस संयोग का 5 राशियों पर व्यापक असर होगा।
मेष राशि पर शुक्र गोचर 2024 का असर
इस राशि के जातकों की धार्मिक और आध्यात्मिक अभिरूचि में वृद्धि होगी। वे धर्म-कर्म के कामों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। धन का प्रवाह बना रहेगा, लेकिन खर्च भी बढ़ने के योग हैं। वाणिज्य-व्यापार में इजाफा होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
सिंह राशि पर शुक्र गोचर 2024 का असर
सिंह राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कोई गंभीर रोग उभरने के योग बन रहे हैं। लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च से जेब तंग और मन परेशान रहेगा। पत्नी से मनमुटाव और दूरी बढ़ सकती है, बात तलाक तक पहुंच सकती है।
तुला राशि पर शुक्र गोचर 2024 का असर
इस राशि के जातकों के लिए शिक्षा, नौकरी और व्यवसाय में जबरदस्त लाभ होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। बेरोजगारों नौकरी पाने में सफल होंगे। व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा, कर्ज से मुक्ति मिल सकते है।
ये भी पढ़ें: शुक्र और बुध के राशि परिवर्तन से इन 3 राशियों की भी बदलेगी चाल, जल्द होंगे मालामाल!
धनु राशि पर शुक्र गोचर 2024 का असर
धनु राशि के जातकों के स्वास्थ्य और आर्थिक मोर्चे पर परेशान रहने योग दिख रहे हैं। खानपान में परहेज न होने से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसका निदान समय पर न होने से वह समस्या स्थायी हो सकती है। खर्च बहुत बढ़ जाने से आर्थिक तंगी रहेगी।
ये भी पढ़ें: मंगल गोचर से बने Angarak Yog का 4 राशियों पर सबसे अधिक असर, विनाशकारी होता है यह योग
मीन राशि पर शुक्र गोचर 2024 का असर
मीन राशि के जातक शुक्र गोचर से सबसे अधिक लाभान्वित होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा-पर्यटन पर जाने और मनोरंजन के भरपूर मौके मिलेंगे। धन की आमद बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines