Shukra Gochar 2024: 18 सितंबर से शुरू होगा इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम, स्वराशि तुला में शुक्र बरसाएंगे धन!

Shukra Gochar 2024: शुक्र ग्रह बुधवार 18 सितंबर तुला राशि में गोचर करेंगे। इस दौरान वे 3 राशियों को लाभ देंगे। इनके धन और कारोबार में वृद्धि होगी और प्यार के मामले में भी इनका जीवन सफल रहेगा। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

Shukra-Gochar-2024

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के बेहद शुभ ग्रहों में से एक शुक्र सितंबर में अपना राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बुधवार 18 सितंबर को दोपहर के बाद 2 बजकर 4 मिनट पर शुक्र ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे। तुला राशि के राशि के स्वामी स्वयं शुक्र हैं यानी शुक्र स्वग्रही होंगे। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक़ शुक्र ग्रह के तुला राशि में होने से वे काफी मजबूत हो जाते हैं। स्वग्रही शुक्र के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है। यूं तो शुक्र के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां इससे सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगी। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

तुला राशि में शुक्र गोचर का सकारात्मक असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए तुला राशि में शुक्र गोचर का असर काफी सकारात्मक असर होगा। इस राशि के स्वामी शुक्र स्वयं हैं। इसलिए यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए जॉब में पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से आप अधिक शांत और स्थिर महसूस करेंगे। आपके प्रयास और शुक्र कृपा से आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लव लाइफ में मधुरता बढ़ेगी। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

तुला राशि में शुक्र गोचर के पॉजिटिव असर से मिथुन राशि के जातकों की रचनात्मकता में वृद्धि होगी। आप अपने काम में पहले से अधिक सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के पद और काम को मान्यता मिलेगी। आपके इनकम बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ होगा। ऑनलाइन विज्ञापन से नए कस्टमर प्राप्त होंगे। स्टूडेंट जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में रोमांच आएगा। विवाहित जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

तुला राशि

शुक्र स्वयं तुला राशि के स्वामी हैं और इस राशि में स्थित होकर इस राशि के जातकों को लाभ पहुंचाएंगे। वास्तव में तुला राशि के जातकों के लिए यह समय स्वयं को बेहतर बनाने का होगा। आप अपनी रुचियों का विकास करेंगे और अपनी प्रतिभा को निखारेंगे। नौकरीपेशा जातकों की कार्यक्षेत्र में प्रतिभा की प्रशंसा होगी। सहकर्मियों (कलीग) के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में लाभ होगा। लव लाइफ सुखमय रहेगी। स्वास्थ्य का भरपूर साथ प्राप्त होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ