---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Gochar 2024: 13 अक्टूबर तक 3 राशियों के व्यक्ति भोगेंगे जीवन के सारे सुख, शुक्र कृपा से होंगे मालामाल!

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह शुक्र 18 सितंबर को राशि परिवर्तन कर अपनी राशि तुला में प्रवेश करेंगे। इसके शुभ असर से 3 राशियों का भाग्य चमक सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या सकारात्मक बदलाव आएंगे?

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह शुक्र एक राशि में लगभग 23 दिनों तक गोचर करते हैं और फिर दूसरे राशि में प्रवेश कर जाते हैं। शुक्र समृद्धि, सौभाग्य, सौंदर्य, रोमांस, कला, भोग-विलास, कामसुख और भौतिक सुख-साधनों के स्वामी ग्रह हैं। उनके राशि परिवर्तन से जीवन से जुड़े इन सभी पहलुओं पर गहरा असर पड़ता है। बुधवार 18 सितंबर को दोपहर बाद 2 बजकर 4 मिनट पर वैभव के दाता शुक्र अपनी राशि तुला में प्रवेश करेंगे। इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातक शुक्र कृपा से 23 अक्टूबर तक जीवन के सारे सुख भोगेंगे। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

तुला राशि में शुक्र गोचर का असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का तुला राशि में गोचर बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकता है। वृषभ राशि के स्वामी होने के कारण शुक्रदेव इस राशि के जातकों को धन-धान्य से भर देंगे। आपमें सकारात्मकता बढ़ेगी, जो हर काम पर असर डालेगी। आप जीवन के हर फील्ड में सफलता पा सकते हैं। नए आय के स्रोत खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: मां लक्ष्मी इन 4 मूलांकों की तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती हैं मेहरबान, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए तुला राशि में शुक्र गोचर अनुकूल होने के योग दर्शा रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके स्वभाव की मधुरता और शारीरक आकर्षण से लोग मुग्ध हो सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। नए व्यापारिक संबंध बनने से व्यापार में लाभ होगा। स्टूडेंट जातकों का पढ़ाई में मन लगेगा। परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के स्वामी होने के कारण शुक्रदेव इस राशि के जातकों पर विशेष मेहरबान रहेंगे। आपके स्वभाव और मानसिक स्थिति में काफी सकारात्मक बदलाव आएंगे। आप अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक बनेंगे। नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ के योग हैं। नौकरी में पदोन्नति (प्रमोशन) हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: सावधान! भूल से भी घर में यहां न लगाएं पूर्वजों और दिवंगतों की फोटो, जानें सही दिशा और स्थान

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 15, 2024 02:33 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola