---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

7 जुलाई से पलटेगी 7 राशियों की किस्मत, कर्क राशि में शुक्र गोचर से होगी पैसों की बारिश

Shukra Gochar 2024: शुक्र ग्रह 7 जुलाई, 2024 को चंद्रमा की कर्क राशि में प्रवेश 7 राशियों के लिए बेहद सकारात्मक होने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 7 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों की जातकों के जीवन में क्या बदलाव आने की संभावना है?

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2024: शुक्र नवग्रहों में से एक बेहद शुभ और कल्याणकारी ग्रह हैं। सौंदर्य, प्रेम संबंध, रिश्ते-नाते, कला, धन-ऐश्वर्य, विलासिता और वैवाहिक सुख के कारक ग्रह हैं। उनको वृषभ और तुला राशियों का स्वामित्व प्राप्त है। वे मीन में उच्च और कन्या राशि में नीच के हो जाते हैं। अभी शुक्र मिथुन राशि में विराजमान हैं। वे रविवार 7 जुलाई की सुबह 4 बजकर 39 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जो चंद्रमा की राशि है। कर्क राशि में शुक्र ग्रह के गोचर से 7 राशियों के जातकों के जीवन पर बेहद सकारात्मक असर होने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 7 राशियां कौन-सी हैं?

कर्क राशि में शुक्र ग्रह गोचर का राशियों पर असर

वृषभ राशि:

आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। दिया हुआ उधार वापस मिलने की संभावना है। अटके और रुके हुए काम पूरे होंगे। सैलरी में इन्क्रीमेंट होने के योग हैं। अच्छे काम से बोनस भी मिल सकता है। सेल्स से जुड़े लोगों को अच्छा कमीशन प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार में लाभ का मार्जिन बढ़ेगा। लाइफ पार्टनर से मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का साथ मिलेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि:

आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। हर क्षेत्र में तरक्की होने की संभावना है। मित्रों के सहयोग से बिगड़े हुए काम बनेंगे। स्टूडेंट्स का आत्मविश्वास बढ़ेगा, करियर की बाधा समाप्त होगी। काम-धंधे में उल्लेखनीय प्रगति होगी। धन की आमद तेज होगी। जीवन के रहन-सहन के स्तर में सुधार होगा। विदेश यात्रा के योग हैं। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या राशि:

आपकी मानसिक अशांति समाप्त होगी, जीवन में नई साहस और ऊर्जा का संचार होगा। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के साथ ट्रांसफर होने के योग हैं। आय में जबरदस्त वृद्धि होगी। मकान या जमीन से जुड़े काम बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के चक्कर से छुटकारा मिलेगा। कारोबारी यात्रा के योग हैं, जिससे भारी लाभ होगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

---विज्ञापन---

तुला राशि:

आपके जीवन से असंतुष्टि समाप्त होगी। आप व्यवस्थित जीवन जीने का प्रयास करेंगे। व्यापारिक कार्यों में जबरदस्त उछाल आएगा। लाभ में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हो सकती है। जमीन-जायदाद से धन लाभ होने के योग हैं। आपकी मेहनत से धन प्राप्ति के नए रास्ते खुल सकते हैं। कारोबारियों की कोई बड़ी डील हो सकती है। किस्मत आपका साथ देगी।

मकर राशि:

नौकरीपेशा जातक ऑफिस की ओर से टूर पर जा सकते हैं, जो आपके लिए आर्थिक रूप से लाभदायी होगी। स्टूडेंट्स को उनके प्रोजेक्ट से धन लाभ हो सकता है। बिजनेस के प्लान सफल होंगे, अच्छा-खासा लाभ होने के योग हैं। विरोधियों की हार होगी। पारिवारिक मसले सुलझेंगे। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। लव लाइफ रोमांटिक रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि:

आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होने की संभावना है। साथ ही आपके बचत के प्रयास भी सफल होंगे। ऑफिस के कार्यभार में बदलाव होगा, जो आपकी आय बढ़ा सकता है। बिजनेस के मोर्चे पर आप विरोधियों को पीछे छोड़ देंगे। व्यापारिक धन में बढ़ोतरी होगी। बेरोगारों को नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। अविवाहितों की शादी हो सकती है। ससुराल से उपहार और धन मिल सकता है।

मीन राशि:

आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे, आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को बॉस से प्रशंसा मिलेगी, प्रमोशन के साथ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साझेदारी के बिजनेस से बढ़िया धन आने योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट और निवेश से अच्छा-खासा रिटर्न मिल सकता है। अपना काम शुरू होने से आय के नए स्रोत बनेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ये शुभ ग्रह हो जाते हैं खराब, सूर्यास्त के बाद भूल से भी किसी को न दें दूध, दही, हल्दी समेत ये 5 चीजें

ये भी पढ़ें: इन ग्रहों के कारण समय से पहले सफेद हो जाते हैं बाल, करें ये उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 23, 2024 03:07 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola