---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, वैभव के दाता के तुला राशि में गोचर से बरसेगा धन

Shukra Gochar 2024: तुला राशि शुक्र ग्रह की अपनी राशि है, जिसमें गोचर के करने के बाद शुक्र बली यानी मजबूत हो जाते हैं। वैभव के दाता शुक्र के इस राशि में गोचर करने से 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने के प्रबल योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2024: शुक्र वैदिक ज्योतिष के एक बहुत शुभ ग्रह हैं। उनके राशि परिवर्तन से सभी राशियों के जातकों के जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। इसलिए ज्योतिषाचार्य शुक्र की प्रत्येक गतिविधि पर खास नजर रखते हैं। शुक्र सौंदर्य, ऐश्वर्य-वैभव, प्रेम, विलासिता, शारीरिक भोग, आभूषण, भौतिक सुख आदि के स्वामी ग्रह हैं। उनके राशि परिवर्तन से जीवन के इन पहलुओं पर विशेष रूप से असर पड़ता है। ऐश्वर्य और वैभव के दाता शुक्र सितंबर में स्वराशि (अपनी राशि) तुला राशि में प्रविष्ट होंगे, जिसका सकारात्मक असर 3 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

वृषभ राशि

आपके लिए यह आर्थिक और सामाजिक उत्थान का समय सिद्ध हो सकता है। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। जहां आपके आर्थिक संकट दूर होंगे, वहीं नए निवेश का लाभ भी मिल सकता है। व्यापार में भी मुनाफा बढ़ेगा। करियर में प्रगति होगी, संस्थान की ओर से नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। राजनीति से जुड़े जातकों की सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। लव लाइफ में सुखद अनुभव हो सकते हैं। पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

आपका मानसिक और आत्मिक बल बढेगा। काम के प्रति आपकी लगन से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर और मजबूत होगी। स्टूडेंट्स को उनकी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी, एग्जाम में अच्छे रैंक आने के योग हैं। कारोबार के लिए धन की व्यवस्था होने से तरक्की होने के योग हैं। दूसरे शहरों में व्यापार का विस्तार हो सकता है। लव लाइफ में पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाहित जातकों के लिए संतान प्राप्ति का योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि

सामाजिक जीवन में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। आपको पैसा कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी। स्टूडेंट्स को कॉम्पीटीटिव एग्जाम में सफलता मिल सकती है। पुराने ढर्रे से हटकर व्यापार के क्षेत्र में नए प्रयोग का सकरात्मक असर आपकी आमदनी और बैंक बैलेंस में दिखेगा। योग्य सलाहकारों की बदौलत आपका व्यवसाय नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है। परिवार के लोगों का साथ प्राप्त होगा। लव लाइफ में मधुरता बढ़ेगी। संतान सुख प्राप्त होने के योग हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: शनि दोष को दूर भगाएंगे ये 7 ज्योतिष उपाय, शनिदेव भी रोक नहीं सकेंगे आपकी तरक्की

ये भी पढ़ें: सावधान! भूलकर भी इस जगह न रखें जूते-चप्पल की रैक, घर पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 10, 2024 07:02 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola