इन 3 राशियों को धन हानि, जीवन में आ सकती है दरिद्रता; सिंह राशि में शुक्र गोचर ढाएगा कहर

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों पर अनुकूल असर होते है, तो कुछ पर प्रतिकूल असर भी होते हैं। आइए जानते हैं, सिंह राशि में शुक्र ग्रह के गोचर का नेगेटिव असर किन 3 राशियों पर पड़ने की आशंका है और इन राशियों के जातकों के जीवन क्या-क्या नकारात्मक प्रभाव होंगे?

Venus-in-Leo-bad-effect

Shukra Gochar 2024: जुलाई महीने के अंत में शुक्र ग्रह सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंग। इस ग्रह के राशि परिवर्तन का असर जहां अधिकांश राशियों के लिए सकारात्मक रहने वाला है, वहीं 3 राशियों के लिए यह शुभ नहीं होने के योग दर्शा रहा है। शुक्र ग्रह के अशुभ असर से धन हानि होने के योग हैं। सही से धन प्रबंधन न करने पर जीवन में दरिद्रता आ सकती हैं। आइए जानते हैं, ये तीन राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों की जातकों के जीवन पर क्या-क्या नकारात्मक असर पड़ने की संभावना है?

विज्ञापन

सिंह राशि में शुक्र गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में शुक्र गोचर प्रतिकूल होने के योग दर्शा रहा है। सिंह राशि के शुक्र आपके करियर, व्यापार और नौकरी पर नेगेटिव असर डाल सकते हैं। धन की आमद घट सकती है। धन-धान्य में हानि हो सकती है। अचानक बड़े खर्चे आने से आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। इससे जीवन के रहन-सहन का स्तर पर नकारात्मक असर होने की संभावना है। परिवार की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयां बढेंगी। कर्ज लेने की परिस्थितियां बन रही हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में शुक्र गोचर अलाभकारी परिस्थितियां बना सकता है। आपके स्वभाव में नकारात्मकता बढ़ सकती है। आमदनी के स्रोत बंद हो सकते हैं। इससे जीवन में धन-संकट बढ़ने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को ऑफिस में कलीग से संघर्ष हो सकता है। प्रमोशन रुकने के चांसेज हैं। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में बाधाएं आ सकती हैं। शुक्र ग्रह के अशुभ असर से रिलेशनशिप और लव लाइफ पर गहरा असर होने के योग हैं। मैरिड लाइफ में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सिंह राशि में शुक्र गोचर काफी नकारात्मक रहने के योग दर्शा रहा है। व्यवसाय की नई योजना पर काम शुरू करने के परिवार में विरोध हो सकता है। पत्नी भी आपके खिलाफ हो सकती है। धन की आमद घटने से दैनिक जीवन की परेशानियां बढ़ सकती हैं। रिश्तेदारों से मनमुटाव या झगड़ा होने के योग हैं। शिक्षा के व्यवसाय जुड़े लोगों को धन और जन दोनों हानियां होने के योग हैं। व्यापार में किए गए नए बदलाव से भारी नुकसान होने की आशंका है। दांपत्य जीवन में मधुरता घट सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ