Shukra Gochar 2024: आज शाम को दैत्य गुरु शुक्र का होगा महागोचर, इन 3 राशि के लोग दोनों हाथों से बटोरेंगे धन

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज यानी 31 मार्च 2024 दिन रविवार को शुक्र देव गुरु की राशि में प्रवेश करने वाले हैं। मीन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों का भाग्य चमकने वाला है। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

Shukra Gochar

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों में ऐश्वर्य और धन का कारक ग्रह शुक्र देव को कहा गया है। माना जाता है कि शुक्र देव लग्जरी लाइफ और जीवन में सुख-शांति के लिए बहुत ही शुभ माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस जातक की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति मजबूत होती है उनके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। साथ ही घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होती है।

विज्ञापन

ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव 31 मार्च यानी आज शाम 4 बजकर 54 मिनट पर गुरु की राशि मीन में गोचर करने वाले हैं। शुक्र देव के मीन राशि में गोचर करने से मालव्य राजयोग का निर्माण होगा। साथ ही जीवन में सुख-शांति के साथ खुशहाली भी आएगी। धन संबंधित सभी तरह की समस्याएं दूर हो जाएंगी। तो आज इस खबर में जानेंगे कि शुक्र देव के मीन राशि में प्रवेश करने से किन-किन राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पडे़गा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए यह गोचर जीवन में तरक्की लेकर आएगा। बता दें कि जो लोग नौकरी या कारोबार कर रहे हैं उनको आगे बढ़ने में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कारोबार में धनलाभ के नए-नए स्रोत बनेंगे।

तुला राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि वाले लोगों के लिए 31 मार्च का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। जो लोग कारोबार कर रहे हैं उनको जबरदस्त लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में मन लगेगा। साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह गोचर किसी चमत्कार से कम नहीं माना जाएगा। अचानक नौकरी परिवर्तन के योग बन सकता है। साथ ही आय में भी वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि वाले लोगों के लिए शुक्र ग्रह का गोचर अनुकूल साबित होगा। जो लोग जमीन-जायदाद से संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं वह समस्या बहुत जल्द ही दूर हो जाएगी। बता दें कि शुक्र गोचर के दौरान धनु राशि वाले लोगों के भौतिक सुख जैसे भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ