---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Gochar: गुरु की राशि में शुक्र गोचर से 3 राशियों को अपार धन लाभ, गुरु-शुक्र भर देंगे खाली तिजोरी!

Shukra Gochar: बृहस्पतिवार 7 नवंबर, 2024 को सुख और वैभव के दाता शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर के साथ ही गुरु बृहस्पति की राशि मीन में शुक्र ग्रह और शुक्र की राशि वृषभ में गुरु बृहस्पति विराजमान रहेंगे। इन दोनों ग्रहों के संयुक्त असर से 3 राशियां मालामाल हो सकती हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Shukra Gochar: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है। वे प्रेम, आकर्षण, सुंदरता, धन, वैभव, भौतिक सुख, भोग और विलासिता के दाता ग्रह हैं। शुक्र ग्रह का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में व्यक्तित्व, रिश्ते, रोमांस, वैवाहिक सुख और धन पर सबसे अधिक पड़ता है। शुक्र ग्रह के शुभ होने से व्यक्ति आकर्षक, धनी और समाज में बेहद लोकप्रिय होता है। उसे जिंदगी में कभी धन की कमी नहीं होती है, क्योंकि यह मां लक्ष्मी की भी प्रिय राशि है। शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से जीवन के इन सभी व्यावहारिक पहलुओं पर गहरा असर पड़ता है।

सुख और वैभव के दाता शुक्र बृहस्पतिवार 7 नवंबर, 2024 को मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। धनु राशि के स्वामी ग्रह गुरु बृहस्पति हैं, जो इस समय शुक्र की राशि वृषभ में गोचर कर रहे हैं। ये दोनों ग्रह वैदिक ज्योतिष के सबसे शुभ ग्रह हैं। इन दोनों ग्रहों के एक-दूसरे की राशि में स्थित होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातक इससे मालामाल हो सकते हैं। गुरु-शुक्र कृपा से इन्हें अपार धन लाभ होने की उम्मीद है, जिससे इनकी खाली तिजोरी भर जाएगी। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

धनु राशि में शुक्र गोचर का असर

वृषभ राशि

गुरु की राशि मीन में शुक्र गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए भाग्योदय का समय हो सकता है। इस गोचर के असर से हर प्रकार की विपरीत परिस्थितियां उनके अनुकूल बन जाएंगी। जीवन में आर्थिक रूप से स्थिरता रहेगी। निजी आय में अप्रत्याशित वृद्धि होगी। नौकरीपेश जातकों की नौकरी में भी स्थिरता रहेगी। साथ काम करने वाले लोगों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। उद्योग-धंधों में निवेश लाभदायक सिद्ध होने के योग दर्शा रहा है। नए व्यापारिक संबंध बनने से कारोबार में लाभ होने की प्रबल संभावना है। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। रिलेशनशिप और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। साथ बाहर घूमने जाने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

ये भी पढ़ें: Hindu Mythology: समुद्र का पानी होता मीठा, माता पार्वती के इस श्राप के कारण हो गया खारा, जानें रोचक कहानी

---विज्ञापन---

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए मीन राशि में धन-ऐश्वर्य के दाता का यह गोचर काफी सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। यह समय आपके लिए आर्थिक रूप से बेहद लाभदायक रहेगा। इनकम के नए के स्रोत खुलेंगे और धन-दौलत में वृद्धि होगी। नौकरी में वेतन वृद्धि के साथ प्रोमोशन योग बन रहे हैं। वर्क प्लेस पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नई व्यापारिक डील हो सकती है। व्यापार में विस्तार होने के योग हैं। उद्योग-धंधों में लाभ होगा। व्यापारियों के लिए यह समय बेहद शुभ है। खुदरा व्यापारियों के मुनाफे में जबरदस्त वृद्धि होगी। पैतृक संपत्ति के विवाद सुलझने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के झंझटों से छुटकारा मिल सकता है। लव रिलेशन में पार्टनर के साथ संबंध मधुर होंगे।

मीन राशि

शुक्र और बृहस्पति ग्रहों के एक-दूसरे की राशि में गोचर करने से मीन राशि के जातक जीवन के हर फील्ड में धन और शोहरत कमा सकते हैं। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी, नए अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपकी अचल धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। वाहन या गाड़ी जैसे चल संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। खुदरा व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। ग्राहक की संख्या में वृद्धि होगी और आपका मुनाफा बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहने से मानसिक शांति मिलेगी। खुदरा व्यापारियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। ग्राहक वृद्धि होगी और मुनाफा बढ़ेगा। निवेश से अच्छा लाभ होगा। लॉटरी या अन्य सट्टेबाजी में भी लाभ होने की संभावना है। लव लाइफ रोमांटिक रहेगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2024: इन 9 चीजों के बिना अधूरी रहती है छठ पूजा, 5वां आइटम है बेहद महत्वपूर्ण!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 08, 2024 10:32 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola