---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2024: शुक्र-शनि की युति से राजसुख भोगेंगे 3 राशियों के जातक, धन लाभ से सुख-मौज में बीतेंगे दिन!

Shukra Shani Yuti: सुख और वैभव के दाता शुक्र ग्रह इस साल दिसंबर के अंत में कुंभ राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में शनिदेव पहले से ही विराजमान होंगे। इससे कुंभ राशि में वैदिक ज्योतिष के इन दो बेहद महत्वपूर्ण ग्रहों की युति होगी, जिससे 3 राशियों के जातक राजसुख का आनंद उठाएंगे। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Shukra Shani Yuti: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, ज्योतिष घटना की दृष्टि से दिसंबर 2024 एक खास महीना होने जा रहा है। इस महीने के अंत में, शनिवार 28 दिसंबर, 2024 की रात 11 बजकर 48 मिनट पर शुक्र ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि कुंभ राशि में पहले से ही शनि देव विराजमान होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि और शुक्र दोनों ही बेहद महत्वपूर्ण ग्रह हैं। शनि को न्याय का देवता कहा जाता है, जबकि शुक्र को सुख और वैभव का कारक माना जाता है। इन दोनों ग्रहों का एक साथ कुंभ राशि में आना एक दुर्लभ संयोग है, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। लेकिन इस युति से 3 राशियों के जातक अपार धन लाभ से राजसुख का आनंद उठाएंगे।

शुक्र-शनि की युति क्यों है इतनी खास?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि और शुक्र दोनों ही ग्रहों का प्रकृति और फल देने की क्षमता एक-दूसरे से बिल्कुल विपरीत है। शनि कर्मफल के स्वामी और न्याय के देवता है, वहीं शुक्र ग्रह सुख-सुविधाओं और भोग-विलास के दाता हैं। इन दोनों ग्रहों का एक साथ आना एक जटिल खगोलीय घटना है। दूसरी ओर कुंभ राशि रहस्य के साथ परिवर्तन का प्रतीक है। इसलिए कहा जा रहा है कि इस राशि में शनि और शुक्र की युति 3 राशियों के जातकों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव ला सकते है। इन राशियों के जातकों को इस दौरान धन लाभ, करियर में उन्नति और वैवाहिक जीवन में सुख मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

शुक्र-शनि की युति का राशियों पर असर

दिसंबर 2024 के महीने में शुक्र और शनि की युति वृषभ, कन्या और मकर राशियों के लिए अत्यंत शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। यह युति इन 3 राशियों के जातकों को आत्मविश्वास, धैर्य और दृढ़ता प्रदान करेगी। आइए विस्तार से जानते हैं कि इन तीनों राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या बदलाव आएंगे?

वृषभ राशि

शनि की राशि में इन दोनों ग्रहों की युति से वृषभ राशि के जातक अधिक धैर्यवान और स्थिरचित्त महसूस करेंगे। वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने को तैयार रहेंगे। व्यापारियों को इस महीने नए व्यापारिक अवसर मिल सकते हैं। उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। आप अपने करियर में प्रगति करेंगे। आपको नई नौकरी मिल सकती है। आप शेयर बाजार में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। खुदरा व्यापारी अपने स्टोर को आकर्षक बनाएंगे, जिससे कस्टमर की संख्या में बढ़ोतरी होगी। अचानक धन लाभ होने के योग हैं। आपकी लॉटरी लग सकती है या कोई पुरस्कार मिल सकता है। कोर्ट के मामलों में सफलता मिलेगी। संपत्ति संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक अधिक व्यवस्थित और संगठित हो जाएंगे। वे अपने काम को बेहतर तरीके से पूरा करने में सक्षम होंगे। व्यापारी अपने व्यापार को विस्तार देने में सफल रहेंगे। आप नए बाजारों में प्रवेश करेंगे, जहां आपको नए ग्राहक मिल सकते हैं। नौकरी में स्थिरता महसूस आने के योग हैं। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। इंडिस्ट्रीयलिस्ट अपने उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार करेंगे। खुदरा व्यापारी अपने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए ऑफर लाएंगे, जिससे शानदार लाभ होने के योग हैं। मीन राशि के जातकों को पुराना पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है। किसी पुराने निवेश से भारी धन लाभ होगा। कानूनी मामले सुलझेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक बनेंगे। वे अपने करियर में नई ऊंचाइयां छू सकते हैं। व्यापारियों को अपने निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों का ऊंचे पद पर प्रमोशन हो सकता है। आपको अतिरिक्त अधिकार और कार्यभार मिलेगा। उद्योगपति अपने उद्योग को विस्तार देने में सफल रहेंगे। खुदरा व्यापारी अपने ब्रांड को मजबूत बनाएंगे। सोशल मीडिया के इस्तेमाल से लाभ ही लाभ होगा। किसी अप्रत्याशित स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। आपको उच्च शिक्षा के लिए अच्छे संस्थान एडमिशन मिलने के पूरे चांसेज हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्तियों में होते हैं राजसी गुण, भगवान सूर्य होते हैं मेहरबान!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 07, 2024 10:11 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola