Gochar 2024: शुक्र पर मंगल-राहु की दृष्टि से 5 राशियों की पलटी किस्मत, बनेंगे बिगड़े काम!

Shukra Gochar: साल 2024 में 18 सितंबर को शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसके कारण कुछ राशियों का बुरा समय समाप्त हो जाएगा। आइए जानते हैं उन पांच लकी राशियों के बारे में, जिनके लिए शुक्र पर मंगल-राहु की शुभ दृष्टि इस समय वरदान साबित हो सकती है।  

Shukra Gochar 2024

शुक्र देव रहेंगे मेहरबान...

Shukra Gochar 2024: धन-वैभव और प्रेम-कला के कारक ग्रह शुक्र का नवग्रहों में खास स्थान है। इसी वजह से शुक्र के राशि और नक्षत्र परिवर्तन का असर प्रत्येक राशि के जातकों की जिंदगी पर किसी न किसी तरह से पड़ता है। इस समय तुला राशि के स्वामी शुक्र अपनी नीच राशि कन्या में अस्त अवस्था में मौजूद हैं। जहां पर वो पापी ग्रह केतु संग युति बना रहे हैं। इसी के साथ कन्या राशि में शुक्र के ऊपर राहु और मंगल की शुभ दृष्टि पड़ रही है, जिसका प्रभाव 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल रहा है। इस बीच 18 सितंबर 2024 को शुक्र देव तुला राशि में गोचर करेंगे, जिसके कारण मंगल-राहु की दृष्टि का प्रभाव कम हो जाएगा।

विज्ञापन

आज हम आपको वैदिक पंचांग की मदद से उन पांच राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें 18 सितंबर 2024 तक शुक्र पर मंगल-राहु की शुभ दृष्टि से लाभ होगा।

विज्ञापन

मेष राशि

18 सितंबर 2024 तक मेष राशि के जातकों के ऊपर शुक्र देव की विशेष कृपा बनी रहेगी। शुक्र के सकारात्मक प्रभाव के कारण मानसिक स्थिति मजबूत होगी। जीवन में आपको क्या हासिल करना है, इसके लेकर आपके दिमाग में चल रही उलझन समाप्त होगी। आमदनी में बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयास फलीभूत रहेंगे। ये समय जमीन खरीदने के लिए भी मेष राशि के लोगों के लिए उत्तम है, भविष्य में अच्छा लाभ हो सकता है। ऑफिस में कलीग का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही अधिकारियों संग चल रहा मनमुटाव खत्म होगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

इस राशि के लोगों को भी शुक्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी। व्यापारियों को पैसे कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनका फायदा उन्होंने समय रहते उठा लिया तो आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। स्टूडेंट जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में मनचाहे अंक हासिल हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन भी मिथुन राशि के लोगों का सुखद रहने वाला है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के जीवन पर शुक्र पर मंगल-राहु की शुभ दृष्टि का सकारात्मक असर होने के योग हैं। युवाओं को करियर की टेंशन से मुक्ति मिलेगी, जिससे मानसिक शांति का अहसास होगा। नौकरीपेशा लोग एकाग्र होकर कार्य करेंगे, तो अटके हुए काम जल्द पूरे हो सकते हैं। कारोबारियों के आय के स्रोत में बढ़ोतरी होगी, जिससे आमदनी में अकस्मात इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन

कन्या राशि

नौकरीपेशा लोगों का ऑफिस में सहकर्मियों संग तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे आप समय से अपना काम कर लेंगे। इसके अलावा जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करने के भी कन्या राशि के जातकों को शानदार अवसर प्राप्त होंगे। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उनके काम में स्थिरता आएगी। शेयर बाजार में पैसे लगाने से भी इस राशि के लोगों को अगले माह तक लाभ हो सकता है।

कुंभ राशि

शुक्र देव की विशेष कृपा से कुंभ राशि के जातक सफलतापूर्वक कर्ज के पैसे वापस कर पाएंगे। इसके अलावा वेतन में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं। शादीशुदा लोगों को लाइफ पार्टनर संग रोमांचक पल बिताने के लिए पूरा दिन मिलेगा। युवाओं की बुद्धि का विकास होगा। लेखन व पत्रकारिता से जुड़े लोगों की आय में वृद्धि के भी प्रबल योग हैं। इसी के साथ पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

 डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ