Shukra Gochar 2024: अपनी राशि में बली शुक्र इन 3 राशियों पर बरसाएंगे धन, हर क्षेत्र में होगी तरक्की!

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह शुक्र ने 18 सितंबर को राशि परिवर्तन कर लिया है और वे बली होकर स्वराशि तुला में गोचर कर रहे हैं। शुक्र के इस राशि परिवर्तन का 3 राशियों के जातकों पर बेहद सकारात्मक पड़ने के योग हैं। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

Shukra-Gochar-2024

Shukra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपना राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका देश-दुनिया और राशियों पर व्यापक असर पड़ता है। सभी नवग्रहों में एक बेहद शुभ ग्रह शुक्र ने 18 सितंबर को दोपहर बाद 2 बजकर 4 मिनट पर कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश किया है। तुला राशि धन, वैभव, ऐश्वर्य, भोग-विलास, सुख के स्वामी ग्रह शुक्र की अपनी राशि है। इस राशि में आने के बाद शुक्र बेहद बली यानी मजबूत हो गए है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए वे सबसे अधिक फलदायी साबित होंगे।

विज्ञापन

तुला राशि में शुक्र गोचर का राशियों पर असर

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक अधिक आत्मविश्वासी और सकारात्मक महसूस करेंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थिरता आएगी। आमदनी भी बढ़ने के योग हैं। व्यापार में लाभ होगा। उद्योग-धंधों में विस्तार होगा। खुदरा व्यापार में भी लाभ होगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मैरिड लाइफ में मधुरता आएगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप जीवन के सुखों का भरपूर आनंद लेंगे। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। उद्योग-धंधों में लाभ होगा। कारोबारी यात्राओं से लाभ होगा। नए ग्राहक मिलेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

विज्ञापन

मीन राशि

आपके स्वभाव और मानसिक स्थिति में बेहद सकारात्मक और और रचनात्मक बदलाव आएंगे। इनकम के नए स्रोत खुल सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। उद्योग-धंधों में विस्तार होगा। खुदरा व्यापार में बिक्री बढ़ेगी। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मैरिड लाइफ में रोमांच और रोमांस में बढ़ेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ