Maha Gochar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 31 जुलाई 2024 का दिन बेहद खास है। इस दिन ग्रहों का गोचर होने के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी हो रहा है। 31 जुलाई को प्रात: काल 03 बजकर 37 मिनट पर गुरु का रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश होगा। इसके बाद देर रात 02 बजकर 40 मिनट पर शुक्र देवता भी अपनी चाल बदलेंगे। शुक्र ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र-गुरु की चाल बदलने से 12 राशियों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह का प्रभाव पड़ेगा। जहां कुछ राशियों के जातक धनवान बन सकते हैं। वहीं कुछ लोगों के ऊपर दुखों का पहाड़ भी टूट सकता है। चलिए जानते हैं 31 जुलाई 2024 को राशि परिवर्तन से पहले किन-किन राशियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
कर्क राशि
शुक्र-गुरु की चाल बदलने से सबसे ज्यादा परेशानी कर्क राशि के लोगों को होने वाली है। नौकरीपेशा लोगों पर उनके सहकर्मी गलत आरोप लगा सकते हैं। दुकान में आग लग सकती है, जिससे बड़ा नुकसान होने की संभावना है। सोचे हुए काम अधूरे रह जाएंगे, जिससे मानसिक रूप से परेशान रहेंगे।
ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों की धन-धान्य से भर जाएगी तिजोरी! आषाढ़ में प्रदोष व्रत पर बना महासंयोग
सिंह राशि
बिजनेसमैन पर रिश्वत लेने का गलत आरोप लग सकता है। व्यवसायियों को धन हानि हो सकती है। स्टूडेंट्स को परीक्षा में असफलता मिल सकती है। धन का प्रवाह रुकने से नौकरीपेशा लोगों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। शादीशुदा कपल के बीच खटपट हो सकती है, जिससे वैवाहिक जीवन में परेशानियां बढ़ेंगी।
धनु राशि
रोजमर्रा के खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण फ्यूचर में धन संकट का सामना करना पड़ेगा। मानसिक अशांति के कारण सेहत खराब हो सकती है। कारोबारी इस समय गलती से भी विदेश न जाएं। नहीं तो आर्थिक नुकसान होने की पूरी संभावना है। धनु राशि के लोग वाहन संभलकर चलाएं। नहीं तो दुर्घटना होने की पूरी संभावना है।
मकर राशि
व्यापार में नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की अधिकारियों से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण वो आपका तबादला भी करा सकते हैं। स्टूडेंट्स का सीनियर से किसी फालतू की बात पर विवाद हो सकता है। लाइफ पार्टनर को समय न देने के कारण वैवाहिक जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है।
वृश्चिक राशि
शुक्र-गुरु की चाल बदलने से वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन पर संकट मंडरा सकता है। कारोबारियों की कोई बड़ी डील बीच में टूट सकती है, जिससे बड़ा नुकसान होगा। नौकरीपेशा लोगों को उनकी एक छोटी सी गलती के कारण जॉब से निकाला जा सकता है। स्टूडेंट्स का टीचर से विवाद हो सकता है।
ये भी पढ़ें- शनि देव हों नाराज तो इन अंगों में होता है दर्द! बांसुरी के इस टोटके से मिलेगा छुटकारा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
2 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
7 hrs agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
2 days agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
3 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
4 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines