Shukra Gochar 2025: हिन्दू पंचांग के अनुसार हर महीने के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन गणेश जी की पूजा-अर्चना की जाती है। इनमें माघ माह की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि को खास माना जाता है जिसे सकट चौथ, संकष्टी चतुर्थी, माघी चतुर्थी और तिलकुट चौथ के नाम से जाना जाता है। इस बार 17 जनवरी, शुक्रवार को सकट चौथ है और इस खास दिन धन-ऐश्वर्य, प्रेम और वैभव आदि के कारक ग्रह शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। गुरु बृहस्पति के नक्षत्र में शुक्र ग्रह प्रवेश करेंगे।
शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन
शुक्र ग्रह द्वारा एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते रहते हैं। साल 2025 में पहला नक्षत्र परिवर्तन 4 जनवरी को शनि के नक्षत्र शतभिषा में किया है। इसके बाद दूसरा परिवर्तन गुरु बृहस्पति के नक्षत्र, पूर्व भाद्रपद में करने वाले हैं। 17 जनवरी को सुबह 7 बजकर 51 मिनट पर शुक्र ग्रह पूर्व भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे 3 राशियों को लाभ होगा। आइए जानते हैं वो 3 राशियां कौन सी हैं?
मिथुन राशि (Gemini)
मकर राशि के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। मान और सम्मान बढ़ेगा। अपने काम से आप लोगों का दिन मोह लेंगे। पिता की संपत्ति मिल सकती है। रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे। निवेश का विचार कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी, बस खानपान का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए शुक्र का गुरु बृहस्पति के नक्षत्र में प्रवेश करना फलदायी रहेगा। घर-संपत्ति से जुड़े मामले में लाभ होगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। कार्यस्थल में मान-सम्मान बढ़ेगा। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। पार्टनर के साथ रिश्ते में सुधार होगा।
ये भी पढ़ें- 5 जनवरी से 3 राशियों पर सूर्य-शनि रहेंगे मेहरबान
कुंभ राशि (Aquarius)
शुक्र ग्रह द्वारा गुरु बृहस्पति के नक्षत्र में प्रवेश किया जाएगा, जिससे कुंभ राशि के लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस राशि के लोगों की जिंदगी में खुशियों की बहार आएगी। घर या वाहन खरीदने की योजना सफल होगी। बिजनेस शुरू करने का विचार आ सकता है जिसके लिए पार्टनरशिप भी करने का सोचेंगे। ये योजना भी फलीभूती रहेगी। संबंध बेहतर होंगे। शुक्र ग्रह की कृपा से लव लाइफ अच्छी रहेगी।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
5 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines