Mahayuti 2025: 21 अगस्त 2025 को सुबह 01:25 मिनट पर शुक्र देव ने कर्क राशि में गोचर किया है, जहां पर पहले से चंद्र देव और बुध देव मौजूद हैं। ऐसे में कर्क राशि में शुक्र, चंद्र और बुध के साथ में आने से महायुति बन गई है। दरअसल, 20 अगस्त की शाम 06:34 मिनट पर चंद्र देव ने कर्क राशि में गोचर किया था, जिससे करीब दो महीने पहले 22 जून को रात 09:33 मिनट पर बुध देव ने कर्क राशि में गोचर किया था। 23 अगस्त की सुबह 12:16 मिनट तक कर्क राशि में ये महायुति बनी रहेगी।
द्रिक पंचांग के अनुसार, 23 अगस्त 2025 को चंद्र कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे, जिससे ये महायुति भंग हो जाएगी। हालांकि शुक्र और बुध कर्क राशि में रहेंगे। आइए अब जानते हैं मन-माता के दाता चंद्र, ग्रहों के राजकुमार बुध और धन-सुख के कारक ग्रह शुक्र की इस महायुति से किन-किन राशियों को लाभ होने की उम्मीद है।
कर्क राशि
शुक्र, चंद्र और बुध की महायुति से कर्क राशिवालों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। छोटी कारोबारी यात्राओं से कारोबारियों को लाभ होगा। सिंगल जातकों के भाई-बहनों से रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। छात्रों का दिमाग तेज चलेगा और वो एग्जाम में अच्छा परफॉर्म करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के नए-नए आइडियाज से उनका बॉस प्रभावित होगा। साथ ही कोई नई जिम्मेदारी नए पद के साथ दे सकता है।
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: खुले इन 3 राशियों के लिए सफलता के द्वार, कर्क राशि में शुक्र ने रखा कदम
तुला राशि
शुक्र, चंद्र और बुध की ये महायुति तुला राशिवालों के जीवन में खुशियां लेकर आई है। बिजनेस में नई योजनाएं शुरू करने के लिए ये समय उपयुक्त है। छात्रों को कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो आगे चलकर करियर में बहुत काम आएगा। उम्रदराज जातकों को नए लोगों से मिलने-जुलने का अवसर मिलेगा, जिससे सामाजिक दायरा बढ़ेगा। इसके अलावा सेहत पर भी इस महायुति का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशिवालों की सेहत पर शुक्र, चंद्र और बुध की महायुति का सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। पुराने दोस्तों के साथ मिलकर नया बिजनेस शुरू करने के लिए ये समय शुभ है। जो लोग कला, हेल्थ या आईटी सेक्टर से जुड़े हैं, उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा। विवाहित जातक साथी संग अपने विचारों को शेयर करेंगे, जिससे रिश्ता पहले से बेहतर होगा।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 22 अगस्त को 2 राशियों का पक्का हो सकता है रिश्ता, जानें आपकी लाइफ पर बुध गोचर का कैसा होगा असर?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
6 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines