Shukra Budh Mahayuti: शुक्र-बुध महायुति से एक युग बाद होगा लक्ष्मी-नारायण योग का निर्माण, इन 5 राशियों को होगा अचानक धन लाभ

Shukra Budh Mahayuti: 23 नवंबर की शाम बुध का तुला राशि में प्रवेश हो रहा है, जहां शुक्र से मिलन से ‘लक्ष्मी नारायण योग’ बन रहा है. यह दुर्लभ योग सभी के लिए शुभ है, लेकिन 3 राशि वालों का भाग्य इससे विशेष रूप से जागेगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

shukra budh yuti

Shukra Budh Mahayuti: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध इस समय वृश्चिक राशि में हैं, जहाँ वे मंगल और सूर्य के साथ शक्तिशाली युति बना रहे हैं. लेकिन 23 नवंबर की शाम 7:58 बजे यह एक बड़ा बदलाव आएगा, जब बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे. तुला राशि में शुक्र पहले से ही विराजमान हैं, इसलिए दोनों ग्रहों की इस मिलन का एक विशेष योग बनेगा.

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, शुक्र-बुध की शुभ युति से ‘लक्ष्मी नारायण योग’ और ‘मालव्य राजयोग’ जैसे शुभ योगों का निर्माण होगा. यह योग सभी राशियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा, जिससे धन, सम्मान और सफलता के नए द्वार खुलेंगे. हालांकि, विशेष रूप से 5 राशियों के लिए तो यह समय उनका भाग्य जगाने वाला साबित होगा. यह अवसर उनके जीवन में समृद्धि और उन्नति की नई राह तैयार करेगा. आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

वृषभ राशि

शुक्र-बुध का यह शुभ लक्ष्मी नारायण योग वृषभ राशि के जातकों के करियर में एक बड़ी सफलता और पदोन्नति लेकर आएगा. आपको उच्च अधिकारियों का पूरा समर्थन मिलेगा और आपके काम की सराहना होगी. कोई नया व्यवसाय शुरू करने के लिए यह समय बहुत शुभ है. आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और आर्थिक लाभ के नए रास्ते खुलेंगे.

मिथुन राशि

शुक्र-बुध की यह युति मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यधिक शुभकारी सिद्ध होगी. आपकी इच्छाएं पूरी होंगी और आय के नए स्रोत बनेंगे. पुराने मित्रों से मिलकर आपको लाभ होगा और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे. आत्मविश्वास चरम पर रहेगा और आप जो भी लक्ष्य निर्धारित करेंगे, उसे पाने में सफल होंगे.

कन्या राशि

बुध आपके स्वामी ग्रह हैं और शुक्र के साथ युति बना रहे हैं. यह समय आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा और आपको विशेष आकर्षण प्रदान करेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और जीवनसाथी से विशेष सहयोग मिलेगा. किसी शुभ कार्य या विवाह का योग बन सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और निवेश के लिए यह समय उत्तम है.

तुला राशि

शुक्र आपके स्वामी ग्रह हैं और बुध आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं. यह लक्ष्मी नारायण योग आपके लिए वरदान साबित होगा. आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी और जीवन में स्थिरता आएगी. नौकरी और व्यवसाय दोनों में तरक्की के योग हैं. आपकी वाणी में मिठास आएगी और लोग आपसे आकर्षित होंगे. अचानक धन लाभ की संभावना है.

मकर राशि

शुक्र और बुध की यह युति मकर राशि के जातकों के लिए उत्तम योग बना रहा है. यह आपके करियर में एक ऐतिहासिक मोड़ ला सकता है. आपको ऐसे अवसर मिलेंगे जो आपके जीवन को बदल देंगे. सरकारी क्षेत्र में काम करने वालों को विशेष लाभ मिलेगा. पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. धन लाभ के साथ-साथ संपत्ति के योग भी बन रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ