Grah Gochar 2025: नवग्रहों में शुक्र और बुध को शुभ ग्रह माना गया है। शुक्र को धन, लग्जरी लाइफ, प्रेम और भौतिक सुख आदि का कारक ग्रह माना जाता है। जबकि बुध बुद्धि, तर्क, वाणी और त्वचा के दाता हैं। जब भी इन दोनों ग्रहों का गोचर होता है, तो उसका शुभ प्रभाव कहीं न कहीं मानव जीवन पर पड़ता है। जहां कुछ लोगों का मुश्किल समय खत्म हो जाता है। वहीं कुछ लोगों की आर्थिक स्थिति को बल मिलता है।
वैदिक पंचांग के मुताबिक, 4 जनवरी 2025, दिन शनिवार को प्रातः काल 4 बजकर 47 मिनट पर शुक्र शतभिषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। शुक्र गोचर के बाद बुध देव की भी इसी दिन चाल बदलेगी। शनिवार को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर बुध धनु राशि में गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों के गोचर का प्रभाव वैसे तो 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा। लेकिन 12 में से 3 राशियां ऐसी भी हैं, जिनको इस गोचर से विशेष लाभ होगा। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके जातकों के ऊपर जनवरी माह में बुध और शुक्र देव साथ में मेहरबान होंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए नया साल अच्छा रहने वाला है। भाग्य के मजबूत होने के कारण जॉब कर रहे जातकों की सैलरी बढ़ सकती है। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनकी सेल में बढ़ोतरी होगी। सेल में इजाफा होने के साथ मुनाफे में भी वृद्धि होने की संभावना है। बिजनेसमैन की एक बड़ी डील पूरी हो जाएगी, जिसके कारण उनके बिजनेस का विस्तार विदेश तक भी हो सकता है। 30 से अधिक उम्र के जातकों का स्वास्थ्य साल 2025 में अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें- Video: शनि-चंद्रमा के कारण इस राशि के लोगों का बढ़ेगा पद, नौकरी-कारोबार में मिलेगी सफलता!
वृश्चिक राशि
जो लोग मीडिया, हेल्थ और शिक्षा से जुड़े क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उन्हें जल्द जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। करियर में सफलता मिलने के साथ सैलरी बढ़ने का शुभ समाचार भी वृश्चिक राशि के जातकों को जल्द मिल सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ेगा, जिससे समाज में नाम होगा। बिजनेसमैन की कुंडली में मकान खरीदने का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन आने वाले कुछ दिनों तक विवाहित जोड़ों का सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ एक हफ्ते के लिए घूमने जा सकते हैं।
धनु राशि
शुक्र और बुध की कृपा से नया साल धनु राशि के जातकों के हित में रहेगा। नौकरीपेशा जातक अपने नाम पर कार खरीद सकते हैं। पुराने निवेश से दुकानदारों और बिजनेसमैन को अच्छा मुनाफा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ सुनहले पल बिताने का मौका मिलेगा, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। 2025 में धनु राशि के जातकों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उम्रदराज जातकों को पेट से जुड़ी किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Monthly Horoscope 2024: निवेश के लिहाज से 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर माह? जानें मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
15 hrs agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
1 day agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
2 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoशनिवार का दिन इन 4 राशियों के लिए रहेगा मुश्किल भरा, पढ़ें आज राशिफल
7 days agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines