Shukra Ast 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों के बारे में विस्तार से बताया गया है। बता दें कि शुक्र देव को धन, वैभव, यश, सुख-समृद्धि और भोग-विलास का कारक ग्रह माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में शुक्र देव की स्थिति मजबूत होती है उनके जीवन में खुशहाली बनी रहती है। साथ सुख-सुविधा का लाभ उठाते हैं। बता दें कि शुक्र देव 24 अप्रैल की रात 11 बजकर 44 मिनट पर मेष राशि में गोचर कर चुके हैं।
अब कल यानी 28 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर इसी राशि में अस्त भी हो जाएंगे। शुक्र देव के मेष राशि में अस्त होने से सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। लेकिन कुछ ऐसे भी राशियां हैं जिनको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। आज इस खबर में उन्हीं राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का अस्त होना बहुत ही शुभ फलदायी रहेगा। धन कमाने के नए-नए साधन बनेंगे। साथ ही अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कारोबार में जमकर लाभ होगा। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको खूब तरक्की मिल सकती है। आय में भी वृद्धि के संयोग बन रहे हैं। करियर में बड़ा बदलाव देखने के मिलेगा। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशियां बनी रहेगी। साथ ही किसी भी कार्य में जीवनसाथी का साथ मिलेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का अस्त जीवन में खुशियों का पल लेकर आएगा। अचानक धन कमाने के नए सोर्स बनेंगे। धन का लाभ की स्थिति बन रही है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेंगी। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। साथ ही आय में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं।
मकर राशि
कल यानी 28 अप्रैल के बाद मकर राशि वाले लोगों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। धन-संपत्ति के क्षेत्र में विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। निवेश किए हुए पैसे डबल हो सकते हैं। जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा।
यह भी पढ़ें- मई में शनि की बदलेगी चाल, इन 3 राशियों के जीवन में मचेगा धमाल
यह भी पढ़ें- आज है संकष्टी चतुर्थी का व्रत, जानें पूजा विधि और चांद निकलने का समय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines