Shukra Asta 2024 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी ग्रह अपनी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो भी पृथ्वी पर मौजूद सभी जीवों पर प्रभाव पड़ता है। बता दें कि आज यानी 28 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर धन, सुख-समृद्धि और वैभव के दाता शुक्र देव मेष राशि में अस्त हो गए हैं। शुक्र देव के अस्त होने से कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों को अचानक खर्चे बढ़ सकते हैं। साथ ही कई तरह के मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। आर्थिक तंगी की स्थिति बन सकती है। जीवन में उतार-चढ़ाव बन सकते हैं। ऐसे में इन राशियों को सतर्क और सावधान रहना होगा। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वृषभ राशि
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि में शुक्र देव के अस्त होने से वृषभ राशि वाले लोगों को सावधान रहना होगा। बता दें कि शुक्र देव के अस्त होने से परिवार में किसी न किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। पारिवारिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती है। सेहत अचानक खराब हो सकती है। खर्चे बढ़ सकते हैं। बच्चे के स्वास्थ्य खराब हो सकते हैं। मन परेशान रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का मेष राशि में अस्त होना किसी मुसीबत से कम नहीं है। आज से तुला राशि वाले लोगों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। खर्चें बढ़ेंगे। आर्थिक तंगी होने की संभावना है। जो लोग शादीशुदा हैं उनके वैवाहिक जीवन में कई तरह की मुश्किलें आ सकती है। साथ ही मन में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए शुक्र अस्त के दौरान संभलकर रहना होगा। आज रिश्तेदारों से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। जिससे मन परेशान रहेगा। आस-पड़ोस के लोगों से भी विवाद होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में बाधा होने की संभावना है। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी भी चीज की खरीदारी करने से पहले उसे अच्छे से परख लें। वरना घाटा हो सकता है।
यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया पर नहीं होंगे कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य, गुरु व शुक्र के तारे रहेंगे अस्त
यह भी पढ़ें- मई में चार ग्रहों का एक साथ होगा मिलन, इन 5 राशियों की बदलेगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
2 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines