---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Ast 2025: आज होली पर शुक्र के अस्त होने से पहले 3 राशियों को होगा लाभ, मिलेगी नौकरी!

Shukra Ast: देशभर में आज यानी 14 मार्च 2025 को होली का पर्व मनाया जा रहा है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार शुक्र के अस्त होने से पहले आज कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है जिनके राशिफल के बारें में हम आपको पंचांग की मदद से बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

Shukra Ast 2025: भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, कला, भोग विलास, प्रतिभा, सौन्दर्य, काम वासना, फैशन डिजाइनिंग और शोहरत के दाता शुक्र का शास्त्रों में खास महत्व है। एक तय समय के बाद शुक्र की चाल में बदलाव होता है जिसका प्रभाव सभी राशियों की जिंदगी पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के मुताबिक 19 मार्च 2025 को शाम 7 बजे शुक्र देव अस्त होंगे जो 23 मार्च 2025 को प्रात: काल 5 बजकर 52 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे।

ऐसे में आज यानी 14 मार्च 2025 को होली पर शुक्र के अस्त होने से पहले कुछ राशियों को लाभ होगा। चलिए जानते हैं आज शुक्र की कृपा से किन-किन राशियों का भाग्य चमक सकता है।

---विज्ञापन---

मेष राशि

आज होली पर मेष राशि के जातकों को खास फायदा होने की संभावना है। शुक्र देव के आशीर्वाद से सिंगल लोगों को दोपहर बाद अपना सच्चा प्यार मिल सकता है। कपल के बीच प्रेम बरकरार रहेगा। घर में भी खुशी का माहौल रहेगा। पड़ोसियों से अनबन चल रही है तो रिश्ते में सुधार होने की संभावना है। जिन लोगों की दुकान है या खुद का बिजनेस है उनको आर्थिक लाभ होगा। वहीं, जिन लोगों की आयु 50 से अधिक है उनकी सेहत आज से आने वाले 15 दिन तक बढ़िया रहेगी।

ये भी पढ़ें- Mangal Gochar 2025: मंगल के डबल गोचर से बढ़ेगा इन 3 राशियों का तनाव, रहेगी पैसों की कमी!

---विज्ञापन---

कर्क राशि

शुक्र के अस्त होने से पहले सिंगल लोगों को अपना सोलमेट मिल सकता है। कपल के बीच चल रहा मनमुटाव खत्म होगा और रिश्तों को लेकर आप सतर्क होंगे। युवाओं के संचार कौशल में सुधार होगा। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। कारोबारियों के लिए होली का पर्व खुशियां लेकर आया है। उम्मीद है कि आज आपको मोटा मुनाफा होगा।

वृश्चिक राशि

कपल के भौतिक सुख में वृद्धि होगी। जीवनसाथी संग अच्छा समय बिताएंगे। रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है तो अनबन दूर होने की संभावना है। उम्रदराज जातकों की सेहत सही रहेगी। इस समय कोई गंभीर रोग नहीं होगा। सिंगल लोगों के लिए रिश्ता आ सकता है। दुकानदारों को पुराने निवेश से आज मोटा लाभ हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: हनुमान मंदिर जाकर कैसे करें बजरंग बली को प्रसन्न? पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 14, 2025 07:00 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola