Shattila Ekadashi Shubh Yoga 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल माघ के महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को षटतिला एकादशी का व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए खास उपाय किए जाते हैं, साथ ही विधि-विधान से पूजा करते हैं और उपवास भी किया जाता है।
मान्यता है कि जो जातक षटतिला एकादशी के दिन व्रत और विधि-विधान से पूजा करते हैं, उनकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है। इस दिन दान-पुण्य करने का भी विधान होता है। जो जातक षटतिला एकादशी के दिन दान-पुण्य करते हैं उनके सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें- मकर राशि वालों को 20 फरवरी तक मिलेगी गुड न्यूज, जानें बुध के परिवर्तन का प्रभाव
षटतिला एकादशी के दिन बन रहे हैं ये शुभ योग
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, षटतिला एकादशी के दिन तिल से बना हुआ व्यंजन या तिल का दान करना शुभ फलदायी माना गया है। जो जातक इस दिन तिल का दान करते हैं उन्हें भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। बता दें कि आज यानी 6 फरवरी 2024 दिन मंगलवार को षटतिला एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। पंचांग के अनुसार, आज व्याघात योग, हर्ष योग और ज्येष्ठ नक्षत्र में कई तरह के शुभ योग बन रहे हैं।
षटतिला एकादशी के दिन बन रहे हैं शुभ योग के कारण कुछ राशियों पर भगवान विष्णु की कृपा बरसेगी। साथ ही मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद बना रहेगा। इन राशियों पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा से जबरदस्त लाभ हो सकता है। साथ ही उनके करियर में अचानक लाभ देखने को मिलेगा। आज इस खबर में जानेंगे कि षटतिला एकादशी के दिन किन-किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है।
यह भी पढ़ें- कब है जया एकादशी? जानें शुभ तिथि, मुहूर्त, पूजा विधि और पूजा सामग्री
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए षटतिला एकादशी बेहद शुभ रहने वाला है। आज जातक को धन-संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। साथ ही करियर में सफलता मिलने के आसार है। बता दें कि जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनको आज अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। साथ ही सीनियर का सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए षटतिला एकादशी पर बन रहे हैं शुभ योग के कारण शुभ फल प्राप्त होंगे। आज जातक को कारोबार में धन-संपत्ति का लाभ होगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं उनको आज अचानक लाभ हो सकता है। साथ ही नौकरी-कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवन में आ रही सारी बाधाएं दूर होंगी। करियर में सफलता मिलेगी साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति भी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- माघ माह में कब है शुक्र प्रदोष व्रत, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त और महत्व
सिंह राशि
षटतिला एकादशी के दिन सिंह राशि वालों पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहेगा। आज मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा से धन-संपदा में वृद्धि हो सकती है। जो जातक विवाहित हैं उनके जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। साथ ही जीवन में तरक्की करने के भरपूर अवसर होंगे और तो और जीवन आनंददायक रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए षटतिला एकादशी बेहद शुभ माना जा रहा है। क्योंकि आज के दिन तुला राशि वाले लोगों पर भगवान विष्णु का कृपा रहेगा। जिस जातक की शादी-विवाह में दिक्कत हो रही है, उनकी सारी समस्याएं दूर होंगी। कारोबार और नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति हो सकती है। साथ ही मुनाफे के भी योग बन रहे हैं।
यह भी पढ़ें- ये 2 राशियों वाले हो जाएं तैयार, शुक्र कर रहे नक्षत्र परिवर्तन, लाइफ में होंगे बड़े बदलाव
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
9 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
17 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines